भाजपा की सरकार बनते ही हेमंत सरकार की सभी नियुक्तियों की होगी सीबीआई जांच: अमर बाउरी

22 अगस्त से खाली है जेपीएससी अध्यक्ष का पद

भाजपा की सरकार बनते ही हेमंत सरकार की सभी नियुक्तियों की होगी सीबीआई जांच: अमर बाउरी
अमर बाउरी नेता प्रतिपक्ष ( फाइल फोटो)

21 अगस्त को डॉ मेरी नीलिमा करकेट्टा का अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट के बाद जेपीएससी का अध्यक्ष का पद खाली है. सिविल जज जुनियर डिवीजन मेंस का एक्जाम को लेकर श्वेता त्रिपाठी की ओर दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने भी सरकार से जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सवाल पूछा था.  कोर्ट ने पूछा था कि सिविल जज जुनियर डिवीजन मेंस की परीक्षा अब तक आयोजित क्यों नहीं की गयी.

रांची: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने जेपीएससी अध्यक्ष का पद रिक्त रहने को झारखंडी युवाओं के सपने के साथ कुठाराघात बताया है, उन्होंने कहा है कि बीते 21 अगस्त से जेपीएससी अध्यक्ष का पद रिक्त है, अब तक किसी कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण जेपीएससी  सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं के परिणाम और नियुक्तियां बाधित है, यह स्पष्ट तौर पर हेमंत सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है. इसके साथ ही अब तक की सारी परीक्षाओं में अनियमितता की खबर भी सामने आ रही है. झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनने के पश्चात हेमंत सरकार में जो भी नियुक्तियां गलत तरीके से व विभिन्न विसंगतियां-अनियमिताओं के बीच कराई जा रही है. इस सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच करवायी जायेगी, किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा.

22 अगस्त से खाली है जेपीएससी अध्यक्ष का पद

आपको बता दें कि 21 अगस्त को डॉ मेरी नीलिमा करकेट्टा का अध्यक्ष पद से रिटायरमेंट के बाद जेपीएससी का अध्यक्ष का पद खाली है. सिविल जज जुनियर डिवीजन मेंस का एक्जाम को लेकर श्वेता त्रिपाठी की ओर दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने भी सरकार से जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सवाल पूछा था.  कोर्ट ने पूछा था कि सिविल जज जुनियर डिवीजन मेंस की परीक्षा अब तक आयोजित क्यों नहीं की गयी, तब सरकार की ओर से जेपीएससी का अध्यक्ष का पद खाली रहने को इसका कारण बताया गया था, जिसे बाद सरकार ने इसकी नियुक्ति को लेकर सवाल दागा था, आज इस मामले में भी सुनवाई होनी है, इस बीच नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सरकार के नियुक्ति को लेकर सवाल दागा है

यह भी पढ़ें: प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Devendra Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार