बिहारी पॉलिटिक्स का झारखंडीकरण करने को तैयार जदयू, मांडू से प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के बेटे दुष्यंत पटेल लड़ेंगे चुनाव

12 विधानसभा सीटों पर दावेदारी की तैयारी, होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

बिहारी पॉलिटिक्स का झारखंडीकरण करने को तैयार जदयू, मांडू से प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के बेटे दुष्यंत पटेल लड़ेंगे चुनाव
प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के साथ कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ( फाइल फोटो )

झारखंड में बीजेपी के साथ गठबंधन की राह आसान नहीं है। एनडीए सहयोगियों में फिलहाल जदयू की 12 सीटों पर तैयारी है तो वहीं चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) और केंद्रीय मंत्री जीतनराम साहनी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) की सीटों की संख्या का आना शेष है।

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी तेज होती जा रही है। बीजेपी ने आज से सभी सीटों के लिए रायशुमारी शुरू की है तो वहीं झामुमो-कांग्रेस भी अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसके अलावा तैयारियों में वैसे दल भी शामिल हैं, जिनकी राजनीतिक सक्रियता हाल के दिनों तक नजर नहीं आ रही थी लेकिन चुनाव को देखते हुए अब वह सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसमें बिहार में सक्रिय दल आगे दिख रहे हैं। केंद्र में मोदी सरकार को अपनी बैसाखी के भरोसे टिकाए रखने वाली जदयू ने झारखंड में विधानसभा की 12 सीटों पर दावेदारी करते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। तैयारियों के अंतर्गत इन सभी सीटों पर जल्दी ही कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जदयू ने पूर्व में ही एलान किया है कि वह एनडीए फोल्डर में रहकर ही झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी, ऐसे में जदयू की तैयारी बीजेपी के लिए नई मुश्किलें न खड़ी कर दे। 

संभावित सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी

बीते दिनों जब झारखंड प्रदेश जदयू कार्यसमिति की बैठक रांची में हुई थी तो इसमें भाग लेते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने एलान किया था कि जदयू एनडीए फोल्डर में रहकर ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी और इसके लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के सीएम नीतीश कुमार बात करेंगे। कार्यसमिति की बैठक में ही संभावित 12 सीटों का चयन कर शीर्ष नेतृत्व को इस संबंध में प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया था।

WhatsApp Image 2024-09-11 at 17.39.58 (1)
रांची में जदयू नेताओं संग पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष

कहा जा रहा है कि अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी मिलते ही इन सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इन 12 सीटों में मांडू, झरिया, टुंडी, छतरपुर, चतरा, मांडर, जमशेदपुर पूर्वी, देवघर, जरमुंडी, मनोहरपुर, विश्रामपुर और बाघमारा शामिल है। इन सीटों में फिलहाल 6 सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन के कार्यक्रमों व उन सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को इसे सफल बनाने का जिम्मा दिया गया है। 

मांडू से खीरू महतो के बेटे दुष्यंत लड़ेंगे चुनाव

जिन छह सीटों पर पहले चरण में पार्टी फोकस कर रही है उसमें झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष खीरू महतो की सीट मांडू भी शामिल है। पार्टी ने इस सीट पर खीरू महतो के बेटे दुष्यंत पटेल को चुनावी अखाड़े में उतारने का मन बना लिया है। इसलिए यहां 24 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी दुष्यंत पटेल को दी गई है। इसके अलावा 19 सितंबर को झरिया सम्मेलन के लिए पिंटू सिंह, 22 सितंबर को टुंडी के लिए दीपनारायण सिंह, 28 सितंबर को छतरपुर में होने वाले सम्मेलन के लिए पूर्व मंत्री सुधा चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 29 सितंबर को चतरा और 30 सितंबर को मांडर में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जिसके लिए नेता का चयन फिलहाल नहीं हो पाया है।   

Read More.. झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

बीजेपी के गढ़ वाले सीटों पर दावेदारी

जदयू ने विधानसभा चुनाव को लेकर जिन 12 सीटों को चिह्नित किया है वह सभी बीजेपी के गढ़ कहे वाली सीटें है। इनमें मांडू, झरिया, टुंडी, छतरपुर, चतरा, मांडर, जमशेदपुर पूर्वी, देवघर, जरमुंडी, मनोहरपुर, विश्रामपुर और बाघमारा है। इन सीटों में फिलहाल बीजेपी के पास मांडू, देवघर, बाघमारा और विश्रामपुर सीट है। जबकि जमशेदपुर पूर्वी की सीट पूर्व सीएम रघुवर दास की परंपरागत सीट है और 1995 से लगातार इस सीट से वह चुनाव लड़ते रहे हैं लेकिन इस बार उनके परिवार से किसी के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है क्योंकि रघुवर दास फिलहाल ओड़िशा के राज्यपाल हैं।

Read More.. पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: TMC और BJP के घोषणापत्र में क्या अंतर? जानिए किसने क्या वादे किए

WhatsApp Image 2024-09-11 at 17.39.59
संभावित उम्मीदवारों संग जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष (फाइल फोटो)

इसके अलावा झरिया सीट पर कोयलांचल की राजनीति में अपना सिक्का चलाने वाले सिंह मेंशन की दावेदारी है तो वहीं छतरपुर,मांडर, चतरा से पूर्व में बीजेपी के विधायक रह चुके हैं। ऐसे में जदयू की दावेदारी में सबसे बड़ा पेंच यह है कि बीजेपी अपनी जीती हुई इन सीटों को कैसे और किसके लिए जदयू को दे, खासकर तब जब जदयू के पास न तो वोट बैंक है और न ही कोई चेहरा। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जदयू के साथ चुनावी गठबंधन से जुड़े एक सवाल के जबाब में कहा था कि इसका फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेना है। 

Read More.. Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के साथ संभावित गठबंधन की राह उसके एनडीए सहयोगियों के लिए आसान नहीं दिख रहा है। फिलहाल जदयू ने ही 12 सीटों की मांग रखे जाने की चर्चा है तो इसके अलावा चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) और केंद्रीय मंत्री जीतनराम साहनी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) की सीटों की संख्या का आना शेष है। 

Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement