Ranchi News : हटिया स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो गांजा बरामद

संदिग्ध व्यक्तियों की जांच में मिली सफलता, पकड़ी गई लगभग 11.50 लाख की अवैध खेप

Ranchi News : हटिया स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो गांजा बरामद
बरामद गंजा एवं अपराधी

आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम रांची ने संयुक्त अभियान चलाकर 23 किलो गांजा जब्त किया। दो संदिग्ध व्यक्तियों के बैग से नशीला पदार्थ मिला, जिसकी कीमत लगभग 11.50 लाख रुपये है। मामले को जीआरपी हटिया को सौंपकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

रांची : आरपीएफ  के कमांडेंट  पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम रांची को हटिया रेलवे स्टेशन में संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें बड़ी सफलता मिली। अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम ने संदिग्ध स्थिति में बैठे दो व्यक्तियों की जांच की।

दो संदिग्धों के बैग से 23 किलो गांजा मिला

जांच के दौरान दोनों व्यक्तियों के बैगों से प्लास्टिक पैकिंग में रखा कुल 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,50,000 बताई गई है। बरामद नशीले पदार्थ की पुष्टि के लिए चारों पैकेटों की जांच DD किट से की गई, जो पॉजिटिव पाए गए।

सहायक सुरक्षा आयुक्त की उपस्थिति में कानूनी प्रक्रिया पूरी

बरामदगी के दौरान आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त, रांची अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे। उनकी देखरेख में सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया गया। इसके बाद जब्त किए गए गांजे को आगे की कानूनी प्रक्रिया हेतु जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया।

पूरी टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में आरपीएफ हटिया के उपनिरीक्षक एस.के. सिंह तथा फ्लाइंग टीम रांची के स्टाफ दिनेश प्रसाद, आर.के. सिंह, हेमंत और वी.एल. मीणा की अहम भूमिका रही। उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार किया गया।

यह भी पढ़ें जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Related Posts

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ