साहिबगंज में सुबह 8 से रात 8 बजे तक होगी मतगणना
एक पेटी की गिनती पूरी होने के बाद ही राउंड होगा समाप्त
साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव की मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक की जाएगी। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने दी। मतगणना लोहंडा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी।
साहिबगंज : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की मतगणना का समय तय कर दिया है। 27 फरवरी को होनेवाली मतगणना सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर 28 फरवरी को फिर सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मतगणना का समय भले ही निर्धारित है, लेकिन पेटी में पड़े मतों की गणना पूरी होने पर प्रक्रिया रोकी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल में 10-10 टेबल होंगे। प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। मतगणना प्रक्रिया में पहले मतपत्रों को छांटकर अलग-अलग बंडल बनाया जाएगा, फिर गिनती शुरू होगी। प्रत्येक राउंड के बाद एक या दो वार्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
मतगणना में लगभग 150 कर्मियों को लगाया जाएगा। मतगणना की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
