Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन

मारवाड़ी पंचायत सभागार में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक

Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन

चास मारवाड़ी पंचायत पार्ट बी सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने सर्वसम्मति से मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को समर्थन देने का निर्णय लिया। बैठक में उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों की जानकारी दी और 23 फरवरी को कैमरा छाप क्रमांक 10 पर मतदान की अपील की।

बोकारो : चास  मारवाड़ी पंचायत   पार्ट बी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारीगण, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे । बैठक में सर्वसम्मति से  निर्णय लिया गया कि आगामी मेयर चुनाव में प्रत्याशी  गोपाल मुरारका  को सभी संगठनों एवं उपस्थित सदस्यों का पूर्ण, एकमत एवं सशक्त समर्थन प्रदान किया जाएगा।

बैठक में मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को मारवाड़ी पंचायत, मारवाड़ी युवा मंच, श्याम सेवा संस्थान, मारवाड़ी महिला समिति, श्याम दीवाने, दादी जी को आश्रो परिवार, श्याम बाल मंडल, बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन, चास मारवाड़ी सम्मेलन, श्री जैन मिलन केंद्र  बोकारो, श्री तेरापंथी समाज, चास बोकारो, श्री दिगंबर जैन समाज, चास बोकारो, श्री स्थानकवासी जैन समाज, चास बोकारो, श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ  चास बोकारो, श्री गुजराती समाज, चास बोकारो, मित्र परिषद्  चास बोकारो, गुजराती समाज, उड़ान शाखा, सृजन शाखा, ब्राह्मण समाज एवं श्री कृपा आदि का समर्थन मिला ।

बैठक को संबोधित करते हुए  प्रत्याशी  गोपाल मुरारका  ने कहा कि   अपने अब तक किए गए सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा से संबंधित पहलों की जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी उन्होंने आग्रह किया कि  23 फरवरी को होने वाले चुनाव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा आसपास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। उन्होंने अपने चुनाव चिन्ह ‘कैमरा’ छाप, क्रमांक 10 पर मतदान करने की अपील की।

उपस्थित सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में समर्थन व्यक्त करते हुए चुनाव में सक्रिय सहयोग प्रदान करने तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। बैठक में  प्रांतीय मारवाड़ी  समाज के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल भी आकर अपना समाज का  समर्थन गोपाल मुरारका को दिया ।

Read More.. बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement