विधायक रामचंद्र सिंह ने संवेदक पर गड़बड़ी का लगाया आरोप
विधानसभा अध्यक्ष ने लिखित शिकायत देने का दिया निर्देश
रांची में चल रहे झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान विधायक रामचंद्र सिंह ने लातेहार जिले की बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। वहीं खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने टीएसपी फंड विचलन पर सवाल किया, जिस पर मंत्री चमरा लिंडा ने नई गाइडलाइन बनाने की बात कही।
रांची : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन गुरुवार को विधायक रामचंद्र सिंह ने लातेहार जिला में बिजली व्यवस्था को सुधार करने का मामला सदन में उठाया। साथ ही विधायक ने कहा कि संवेदक के जरिए गड़बड़ी की जा रही है।
विधायक के इस सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि कहां गड़बड़ी हो रही है, इस बारे में सदस्य सदन को बताएं। इस पर रामचंद्र सिंह ने मनिका बरवाडीह प्रखंडों का जिक्र किया। इसपर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र महतो ने कहा कि सदस्य जहां गड़बड़ी हो रही है, वो लिखित रूप में दें। विभाग उसपर त्वरित कार्रवाई करेगा।
विधायक ने टीएसपी फंड के विचलन का मुद्दा उठाया

इसके जवाब में मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि केंद्र से टीएसपी फंड आबादी के अनुपात के आधार पर राज्य को मिलता है। उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में टीएसपी फंड के विचलन को लेकर अब तक कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं बनाई गई है।
मंत्री ने कहा कि इस समस्या का समाधान निकालना जरूरी है और इसको लेकर गाइडलाइ बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में काम करेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि अन्य राज्यों में टीएसपी फंड खर्च करने के लिए बनाई गई गाइडलाइन का अध्ययन करे। फिर इसको लेकर राज्य में भी गाइडलाइन बनाये।
पूरक सवाल पर राजेश कच्छप ने पूछा कि अब तक हुए फंड विचलन में कौन से अधिकारी दोषी हैं और क्या उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि पूरे मामले का अध्ययन करने के बाद सरकार इस पर विचार करेगी।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
