Chaibasa News : मानगो भाजपा वार्ड प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का साइलेंट हार्ट अटैक से निधन

मानगो क्षेत्र में फैल गया मातम का माहौल

Chaibasa News : मानगो भाजपा वार्ड प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का साइलेंट हार्ट अटैक से निधन

पूर्वी सिंहभूम के मानगो क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व सहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वार्ड प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का साइलेंट हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने पर टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पूर्वी सिंहभूम : मानगो क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब विहिप मानगो प्रखंड के पूर्व सहमंत्री एवं वर्तमान में मानगो से भारतीय जनता पार्टी के वार्ड प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का साइलेंट हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

बताया जा रहा है कि शीतल कुमार रजक बीते कुछ दिनों से चुनाव प्रचार और सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय थे। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें टाटा मेन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया था, जिसके लक्षण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ पाए।

शीतल कुमार रजक लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे थे। वे विश्व हिंदू परिषद मानगो प्रखंड में सहमंत्री के पद पर रहकर संगठन को मजबूती देने में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। हाल ही में वे भारतीय जनता पार्टी से वार्ड प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। मिलनसार स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता, विहिप के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। कई सामाजिक संगठनों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
द्वारका रील हादसा: नाबालिग ड्राइवर की SUV ने युवक को कुचला, पोस्टमॉर्टम में ‘स्पॉट डेथ’ का खुलासा
एनाकोंडा का खौफ! विदेशी महिला ने पकड़ा 17 फीट का विशाल सांप, वीडियो वायरल
Koderma News : जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ अग्रवाल ने जेईई मेंस में हासिल की शानदार सफलता
जेफ्री एपस्टीन केस में भारतीय पीड़िता का नाम सामने, अमेरिकी फाइलों ने खोला नया राज
बरहरवा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा का अनुशासित आयोजन कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षाएं जारी
Palamu News : नवाजयपुर थाना क्षेत्र में लूट का खुलासा, मोबाइल फोन बरामद
ट्रक ड्राइवरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा कोटक महिंद्रा बैंक
Ranchi News : वार्ड पांच में नया चेहरा लाने के मूड में जनता
आलिन शेरिन अब्राहम: 10 महीने की सबसे छोटी अंगदाता, 4 बच्चों को जीवनदान देकर राजकीय सम्मान के साथ विदा
Ranchi NEWS : पुंदाग थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी