बीएसएल में सेफ्टी सर्कल कार्यशाला का भव्य उद्घाटन, तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू
24 से 26 फरवरी तक चलेगी तीन दिवसीय कार्यशाला
बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में सेफ्टी सर्कल स्कीम के अंतर्गत तीन दिवसीय सेफ्टी सर्कल कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अधिशासी निदेशक अनुप कुमार दत्त द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और मजबूत सुरक्षा संस्कृति विकसित करना है।
बोकारो : इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में 'सेफ्टी सर्कल स्कीम' के अंतर्गत तीन दिवसीय सेफ्टी सर्कल कार्यशाला का शुभारंभ 24 फरवरी को हुआ।26 फरवरी तक चलने वाली इस कार्यशाला का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त द्वारा मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) बिपिन कृष्ण सरतापे तथा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा की उपस्थिति में किया गया।

उन्होंने विशेष रूप से कार्यस्थल पर जोखिम एवं खतरों की पहचान तथा उनके सटीक आकलन (रिस्क एवं हैज़र्ड कैलकुलेशन) के महत्व पर बल दिया, ताकि कार्यस्थल को कार्मिकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित एवं संरक्षित बनाया जा सके।इस कार्यशाला में क्यूसीएफआई के गोपाल प्रसाद सिंह, पूर्व मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ), भिलाई इस्पात संयंत्र, बतौर मुख्य संकाय (फैकल्टी) के तौर पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
वे प्रतिभागियों के साथ सेफ्टी सर्कल की अवधारणाओं, खतरा पहचान, जोखिम मूल्यांकन तथा सतत सुरक्षा सुधार से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारियाँ साझा कर रहे हैं।कार्यशाला का सुचारु संचालन एवं समन्वय, प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) जे. एन. यादव तथा सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) एस. के. डी. भौमिक द्वारा किया जा रहा है।
यह सेफ्टी सर्कल कार्यशाला कर्मचारियों की सुरक्षा पहलों में सक्रिय भागीदारी को सुदृढ़ करने तथा संगठन में एक पूर्व-सक्रिय सुरक्षा संस्कृति को मजबूती प्रदान करने की दिशा में बोकारो इस्पात संयंत्र की एक महत्वपूर्ण पहल है।नियमित रूप से ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन न केवल कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं की संभावना को कम करता है, बल्कि कार्मिकों के मनोबल और सुरक्षा के प्रति उनकी सजगता को भी बढ़ाता है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
