महाशिवरात्रि पर बोकारो को मिला राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला का तोहफा

जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक के शिल्पकारों की भागीदारी

महाशिवरात्रि पर बोकारो को मिला राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला का तोहफा

महाशिवरात्रि के अवसर पर बोकारो के मजदूर मैदान में दस दिवसीय राष्ट्रीय गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ किया गया। इसमें देश के 15 से अधिक राज्यों के शिल्पकार भाग ले रहे हैं। मेले में 150 निःशुल्क स्टॉल लगाए गए हैं, जहां ब्लू पॉटरी, जूट उत्पाद, मिथिला पेंटिंग, डोकरा कला, बनारसी सिल्क और चिकनकारी जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यह मेला शिल्पकारों को सीधा बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बोकारो : वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर बीते 15 फरवरी को बोकारो के सेक्टर चार स्थित मजदूर मैदान में दस दिवसीय गांधी शिल्प बाजार (राष्ट्रीय) हस्तशिल्प बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का भव्य शुभारंभ किया गया।जानकारी के अनुसार मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक हस्तशिल्प संदीप कुमार, सहायक निदेशक शत्रुध्न कुमार, नेशनल अवॉर्डी एस. पॉल एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

अतिथियों का स्वागत हस्तशिल्पियों ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर किया। खास यह कि बोकारो के लिए गौरव की बात है कि पहली बार राष्ट्रीय स्तर का गांधी शिल्प बाजार आयोजित हो रहा है। मेला आगामी 23 फरवरी तक चलेगा, जिसमें देश के 15 से अधिक राज्यों यथा जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, असम, ओडिशा, कर्नाटक, गुजरात आदि के शिल्पकार भाग ले रहे हैं। मेले में कुल 150 स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे कारीगरों को सीधे बाजार से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

मेले में ब्लू पॉटरी, जूट उत्पाद, टेराकोटा, मिथिला पेंटिंग, डोकरा कला, बनारसी सिल्क, चिकनकारी सहित अनेक पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदर्शित किए गए हैं। अतिथियों ने इसे शिल्पकारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Bokaro News : आ गया है मतदान का दिन, किसके सर सजेगा चास नगर निगम अध्यक्ष का ताज
बोकारो में सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, बीएसएल-पीरामल स्वास्थ्य का समझौता
बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम
नगर पालिका निर्वाचन 2026 को लेकर डीसी-एसपी ने दिया जरूरी दिशा-निर्देश
बोकारो में नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान कर्मी रवाना, 201 केंद्रों पर कल होगा मतदान
साहिबगंज में काली मंदिर व बायसी मंदिर चोरी मामले का खुलासा
भोगनाडीह में आदिवासी सांस्कृतिक केंद्र का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
साहिबगंज नगर निकाय चुनाव की मतगणना की तारीख तय
नगर परिषद अध्यक्ष पद पर 28 उम्मीदवार, मतदान से पहले शक्ति प्रदर्शन
सभी मतदान केंद्र व मतगणना हॉल धूम्रपान व तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित
डीसी-एसपी ने की प्रशासनिक तैयारी की मॉनिटरिंग डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण