Palamu News : कलिंग नाट्य महोत्सव में मासूम आर्ट ग्रुप ने लहराया पलामू का परचम

28वें कलिंग नाट्य महोत्सव में हुई प्रस्तुति

Palamu News : कलिंग नाट्य महोत्सव में मासूम आर्ट ग्रुप ने लहराया पलामू का परचम

मासूम आर्ट ग्रुप ने भुवनेश्वर में आयोजित कलिंग नाट्य महोत्सव में नाटक ‘संध्या तारा’ का मंचन कर पलामू और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। पारिवारिक रिश्तों पर आधारित इस नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा।

पलामू : नाट्य संत शताब्दीर कलाकार के द्वारा उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित 28 वीं कलिंग नाट्य महोत्सव में पलामू की नाट्य संस्था मासूम आर्ट ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति देकर पलामू का परचम लहराया। पलामू की नाट्य संस्था मासूम आर्ट ग्रुप ने इस नाट्य महोत्सव में अपनी बहु चर्चित नाटक संध्या तारा का मंचन कर दर्शकों में सनसनी फैला दी।

मासूम आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि कलिंग नाट्य महोत्सव राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली एक महत्वपूर्ण आयोजन है, 20 से 25 फरवरी तक आयोजित इस महोत्सव में देश की अग्रणी नाट्य संस्थाओं को बुलाया जाता है, ऐसे आयोजन में पलामू की नाट्य संस्था को आमंत्रित करना पूरे राज्य के लिए गौरव का पल है।

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा देश के जाने माने नाट्यकर मनोज मित्र द्वारा लिखित नाटक  पर आधारित सैकत चटर्जी द्वारा लिखित नाटक संध्या तारा का मंचन किया गया। इस अवसर पर नाटक के लेखक व निर्देशक सैकत चटर्जी को सम्मानित भी किया गया। 

क्या है नाटक संध्या तारा 

नाटक संध्या तारा एक पारिवारिक द्वंद की कहानी है जिसमें यह दिखाया गया है कि कैसे वर्तमान समय में पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा हो रही है और इससे बचने की जरूरत है। नाटक का मुख्य पात्र ताराशंकर और संध्या लता बुजुर्ग हो गए है , उनके बच्चे अलग अलग जगह पर सेटल है। मां बाप अकेला है, इस अकेलेपन से संघर्ष की कहानी है नाटक संध्या तारा।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ

नाटक में तारा शंकर की भूमिका में सैकत चटर्जी व संध्या की भूमिका में मुनमुन चक्रवर्ती ने अंत तक अपनी अभिनय दक्षता से दर्शकों को बांधे रखा। दामाद शिवनाथ की भूमिका में उज्ज्वल सिन्हा दर्शकों को खूब गुदगुदाया। अन्य भूमिकाओं में कनक लता तिर्की, अमर कुमार भांजा, राहुल कुमार तथा श्यामली घोष थी। पहली बार अभिनय कर रही श्यामली ने भी बढ़िया काम किया।

यह भी पढ़ें Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
कोडरमा में डीसी-एसपी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में बोकारो इस्पात संयंत्र के चिकित्सकों का शानदार प्रदर्शन
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मेदिनीनगर में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
पलामू को मिली बड़ी सौगात, डालटनगंज से शुरू हुई धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस
Palamu News : मतगणना केंद्र का उपायुक्त और एसपी ने किया निरीक्षण
Palamu News : कलिंग नाट्य महोत्सव में मासूम आर्ट ग्रुप ने लहराया पलामू का परचम
परीक्षा केंद्रों में बदलाव के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विधानसभा में उठा जेपीएससी नियुक्त अधिकारियों की सेवा संपुष्टि का मुद्दा
बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट
Giridih News : वार्ड-16 गोलीकांड में पुलिस ने पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार