Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

स्टेशन विकास कार्य को गति देने के लिए की गई कार्रवाई

Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

पूर्वी सिंहभूम में टाटानगर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। स्टेशन चौक से कीताडीह रोड तक करीब 24 से अधिक दुकानों को बुलडोजर से हटाया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण रही।

पूर्वी सिंहभूम : टाटानगर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य को गति देने के लिए रेलवे प्रशासन ने गुरुवार को एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। स्टेशन चौक से कीताडीह जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर वर्षों से संचालित हो रही दुकानों को हटाने के लिए रेलवे ने तीन बुलडोजर तैनात किए।

संभावित कार्रवाई की जानकारी पहले से मिल जाने के कारण अधिकांश दुकानदारों ने अपने सामान को पहले ही हटा लिया था, जिससे तोड़फोड़ की प्रक्रिया अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।

सुबह से ही रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग, रेल पथ निरीक्षक और आरपीएफ की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अभियान के तहत गोलपहाड़ी क्षेत्र सहित छोटे-बड़े मिलाकर करीब 24 से अधिक दुकानों को हटाया गया। कीताडीह रोड को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में यह कार्रवाई की गई है, ताकि स्टेशन क्षेत्र का प्रस्तावित विकास कार्य बाधित न हो।

गत 22 जनवरी को उच्च न्यायालय ने स्टेशन चौक से कीताडीह तक सड़क किनारे वर्षों से व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को एक माह की मोहलत दी थी। साथ ही रेलवे प्रशासन को 42 दिनों के भीतर प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को निर्धारित है। हालांकि अब तक रेलवे की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर स्पष्ट स्थान तय नहीं किया गया है, जिससे दुकानदारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध या तनाव की आशंका को देखते हुए दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। लेकिन अभियान के दौरान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और कहीं से भी किसी बड़े हंगामे की सूचना नहीं मिली। बताया जाता है कि कुछ प्रभावित दुकानदारों ने इस कार्रवाई के विरुद्ध पुनः उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, इसके बावजूद रेलवे ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी रखी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि स्टेशन क्षेत्र को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए यह कदम जरूरी है, ताकि भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त
विशेष राजनीतिक विश्लेषण: जोरहाट की चुनौती – क्या गौरव गोगोई के सामने उतरेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?
Palamu News: न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी 
Sahebganj News : रमज़ान के मौके पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक निसात आलम होंगी मुख्य अतिथि
Bokaro News: डीसी ने बटन क्लिक कर आरटीई नामांकन पोर्टल का किया शुभारंभ
Dhanbad News : रिलीज हुई फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’, स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मिला मंच
Dhanbad News : एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में 1248 वाहनों की जांच
Dhanbad News : होली विवाद में चली गोली, दो युवक घायल, चार आरोपी गिरफ्तार