Dumka News : इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे मां-बेटी की हत्या, इलाके में सनसनी

घटनास्थल की स्थिति से दुष्कर्म की आशंका

Dumka News : इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे मां-बेटी की हत्या, इलाके में सनसनी

दुमका शहर के वीर कुंवर सिंह चौक के पास इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे मां और बेटी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मृतकों की पहचान में जुटी है।

दुमका : शहर के वीर कुंवर सिंह चौक के समीप स्थित पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) कार्यालय के पीछे मां और बेटी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शहर के अत्यंत व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्र में हुई इस वारदात ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों की नजर जब दोनों शवों पर पड़ी तो तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध बताई जा रही हैं। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त पाए गए हैं, जबकि बच्ची के नाक से खून निकलने के निशान मिले हैं।

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिस्थितियों को देखते हुए दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास के दौरान विरोध करने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों की शिनाख्त और उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला अपने बेटे के साथ शहर में भीख मांगकर जीवन-यापन करती थी। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं।

ऐसे में इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे दोहरे हत्याकांड की यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। पूरे शहर में इस जघन्य वारदात को लेकर चर्चा और रोष का माहौल है

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा
Pakur News: बालू-गिट्टी माफिया बेखौफ, रद्दीपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन का खेल
Hazaribagh News: बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर, चौपारण थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Hazaribagh News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, बकरीद पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील
Hazaribagh News: ओमेगा कप टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का रोमांच
Hazaribagh News: 23 मई से 23 जून तक जिले में चलेगा विशेष “जल जांच अभियान”
साहिबगंज में SIR अभियान तेज, सभी बूथों पर ‘अन-मैप्ड’ वोटर लिस्ट चस्पा, नाम जांचने उमड़ी भीड़
Koderma News: कांग्रेस का बड़ा सांगठनिक कदम, जिला प्रभारी विजय यादव की मौजूदगी में 'शिकायत एवं निवारण कार्य दिवस' का आयोजन
Bokaro News: बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, डीएसपी सिटी राजीव रंजन के नेतृत्व में थानों में शांति समिति की बैठक