अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में बोकारो इस्पात संयंत्र के चिकित्सकों का शानदार प्रदर्शन

45वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बीएसएल चिकित्सकों की दमदार भागीदारी

अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में बोकारो इस्पात संयंत्र के चिकित्सकों का शानदार प्रदर्शन

दुर्गापुर में आयोजित 45वें अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में बोकारो इस्पात संयंत्र के चिकित्सकों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। यह उपलब्धि चिकित्सा नवाचार और गुणवत्ता के प्रति बीएसएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

बोकारो : विगत दिनों दुर्गापुर में आयोजित 45 वें अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस  में बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के चिकित्सकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अनेक पुरस्कार अपने नाम किए। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में सेल  की सभी इकाइयों सहित टाटा स्टील एवं देश के अन्य प्रमुख इस्पात संयंत्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था. बीएसएल के कुल 9 चिकित्सकों ने अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. बी. बी. करुणामय के मार्गदर्शन तथा एआईएमएमओसी कमेटी के अध्यक्ष मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. आर. के. गौतम के नेतृत्व में अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।

विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डॉ. तृप्ति चंद्रा ने टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, डॉ. रजनीश कुमार ने ओएचएस श्रेणी में औद्योगिक श्रमिकों पर कोलटार के प्रभावों पर अपनी प्रस्तुति के लिए बेस्ट स्पीकर' का खिताब जीता. लॉन्ग पेपर श्रेणी में डॉ. दीप्ति प्रभा एक्का ने रेटिनल नर्व फाइबर लेयर पर तंबाकू के प्रभाव विषय पर द्वितीय स्थान हासिल किया।इसके अतिरिक्त, डॉ. शमा परवीन एवं डॉ. आकाश कांत ने क्रमशः पीजी शॉर्ट पेपर और एमबीबीएस पेपर श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मेडिक्विज प्रतियोगिता में डॉ. संतोष चौबे और डॉ. मोहित कुमार की जोड़ी भी तृतीय स्थान पर रही।

इस सफलता में मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. आनंद कुमार, डॉ. अनिंदो मंडल तथा डॉ. इंद्रनील चौधरी का महत्वपूर्ण तकनीकी मार्गदर्शन रहा।उपलब्धि की इसी कड़ी में, एआईएसएमओसी पुरस्कार विजेताओं ने दिनांक 25 फरवरी  को बीएसएल के  निदेशक प्रभारी   प्रिय रंजन से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. बी. बी. करुणामय की उपस्थिति में निदेशक प्रभारी  ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी सम्मेलनों में और भी बेहतर प्रदर्शन करने तथा चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर नवाचार के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बीएसएल की प्रतिबद्धता और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने के संकल्प को दर्शाती है। बीएसएल प्रबंधन अपने चिकित्सा अधिकारियों की शैक्षिक एवं पेशेवर प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि संयंत्र कर्मियों और क्षेत्र की जनता को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन

निर्मल महाराज 

यह भी पढ़ें हजारीबाग में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
कोडरमा में डीसी-एसपी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में बोकारो इस्पात संयंत्र के चिकित्सकों का शानदार प्रदर्शन
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मेदिनीनगर में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
पलामू को मिली बड़ी सौगात, डालटनगंज से शुरू हुई धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस
Palamu News : मतगणना केंद्र का उपायुक्त और एसपी ने किया निरीक्षण
Palamu News : कलिंग नाट्य महोत्सव में मासूम आर्ट ग्रुप ने लहराया पलामू का परचम
परीक्षा केंद्रों में बदलाव के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विधानसभा में उठा जेपीएससी नियुक्त अधिकारियों की सेवा संपुष्टि का मुद्दा
बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट
Giridih News : वार्ड-16 गोलीकांड में पुलिस ने पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार