Palamu News : मतगणना केंद्र का उपायुक्त और एसपी ने किया निरीक्षण
स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल का किया निरीक्षण
मेदिनीनगर में नगर निकाय मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
पलामू : जिला निर्वाचन पदाधिकारी(नगरपालिका)2026 सह उपायुक्त समीरा एस,पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन,उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने बुधवार को गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निकाय वार मतगणना केंद्र का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि सभी टेबल पर सभी आवश्यक सामग्री मौजूद रहे,यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया।इसी तरह एसपी रीष्मा रमेशन ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं विधि व्यवस्था समेत अन्य विषयों पर जरूरी निर्देश दिये।इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, नगरपालिका उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह,डीएसपी
समेत अन्य उपस्थित रहे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
