Chaibasa News : कुमारडूंगी थाना क्षेत्र में अंधविश्वास की वजह से दोहरी हत्या

गांव वालों ने महिला पर डायन होने का लगाया आरोप

Chaibasa News : कुमारडूंगी थाना क्षेत्र में अंधविश्वास की वजह से दोहरी हत्या

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडूंगी थाना क्षेत्र के कलाईया गांव में डायन होने का आरोप लगाकर 32 वर्षीय महिला और उसके दो माह के मासूम बच्चे को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। इस घटना में महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पश्चिम सिंहभूम : जिले के कुमारडूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलाईया गांव में डायन होने का आरोप लगाकर 32 वर्षीय महिला और उसके दो माह के मासूम बच्चे को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया गया। इस वारदात में महिला का पति भी बुरी तरह झुलस गया, लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला।

घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। जीवित बचे कोल्हान सिंकु (40) ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंकु, दो साल के बेटे और दो माह के नवजात के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रिश्तेदार राशिका बिरुवा ने घर के बाहर से आवाज लगाई। आवाज सुनकर वह पत्नी के साथ बाहर निकले, तभी उनकी पहली पत्नी जानी सिंकु भी बाहर आ गई।

आंगन में पहले से ही करीब एक दर्जन महिला-पुरुष और बच्चे मौजूद थे। सभी ने ज्योति सिंकु पर डायन होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। कोल्हान सिंकु ने मामले को सुबह पंचायत में सुलझाने की बात कही, लेकिन भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी। आरोप है कि इसी दौरान पेट्रोल से भरा गैलन लाकर उन पर उंडेल दिया गया और माचिस से आग लगा दी गई।

आग की लपटें उठते ही अफरा-तफरी मच गई। कोल्हान सिंकु किसी तरह जलते हुए वहां से भाग निकले। रास्ते में उन्होंने अपने जलते कपड़े उतार दिए और निर्वस्त्र हालत में थाना पहुंचकर मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन रात होने के कारण थाना का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद वह एक रिश्तेदार के घर शरण लेकर रात गुजारी।

बुधवार सुबह उन्होंने दोबारा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और गांव पहुंचकर महिला तथा नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस जघन्य वारदात में एक ही परिवार के करीब दस लोग शामिल थे।

पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है और सभी संदिग्धों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।कुमारडूंगी थाना रंजीत उरांव ने बताया कि चार आरोपित को पकड़ लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
ज्यादा सोना भी सेहत के लिए खतरनाक! जानिए ओवरस्लीपिंग के नुकसान
लखनऊ आशियाना कांड: बेटे ने पिता की हत्या कर शव काटा, बहन 4 से दिन कैद
Giridih News : खंडोली डैम परिसर में छात्रों ने मनाया पिकनिक डे
Dumka News : रामगढ़ प्रखंड में ‘100 दिवसीय अभियान’ के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Pakur News : जिप अध्यक्ष जुली हेंब्रम ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई-साइकिल
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर दुमका में बज्रगृह का निरीक्षण
पाकिस्तान कोहट में पुलिस वैन पर हमला: DSP असद महमूद समेत 7 की मौत, वैन जलाई
Dumka News : बाल विवाह कानूनन अपराध, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: बीडीओ
Mercedes-Benz CLA Electric भारत लॉन्च: 792 km रेंज, 20 मिनट चार्ज, कीमत और बुकिंग डिटेल्स
प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी का रूप देने की कोशिश नाकाम; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ramgarh News : पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरियातू में एफएलएन मेले का भव्य आयोजन