बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट

रांची समेत झारखंड में सुहाना हुआ मौसम, गर्मी से राहत

बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट

रांची सहित झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्यभर में तापमान में और कमी आने की संभावना है।

रांची : राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है इससे बढ़ती हुई गर्मी रुक गई है।

मौसम विभाग से बुधवार काे मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना व्यक्ति नहीं की गयी है। यही वजह है कि बुधवार को रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा और धूप में तल्खी महसूस की गई। विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य भर में तापमान में 2 डिग्री के गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 32.2 डिग्री और सबसे कम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, जमशेदपुर में 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 31.4 और न्यूनतम 14.5 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
कोडरमा में डीसी-एसपी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में बोकारो इस्पात संयंत्र के चिकित्सकों का शानदार प्रदर्शन
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मेदिनीनगर में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
पलामू को मिली बड़ी सौगात, डालटनगंज से शुरू हुई धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस
Palamu News : मतगणना केंद्र का उपायुक्त और एसपी ने किया निरीक्षण
Palamu News : कलिंग नाट्य महोत्सव में मासूम आर्ट ग्रुप ने लहराया पलामू का परचम
परीक्षा केंद्रों में बदलाव के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विधानसभा में उठा जेपीएससी नियुक्त अधिकारियों की सेवा संपुष्टि का मुद्दा
बारिश से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट
Giridih News : वार्ड-16 गोलीकांड में पुलिस ने पांच आरोपितों को किया गिरफ्तार