रांची: लेवी मांगने और बाइक चोरी मामले में 7 गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद

रामगढ़ से चार लोगों को गिरफ्तार कर बरामद किया 8 बाइक

रांची: लेवी मांगने और बाइक चोरी मामले में 7 गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद
प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद एसएसपी जानकारी देते हुए

रांची: रांची पुलिस ने लेवी मांगने और बाइक चोरी करने के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि रामगढ़ जिले से कुछ अपराधी ओरमांझी की ओर आ रहे हैं और वह अपराध की घटना को अंजाम देने वाले हैं. मामले की जानकारी मिलते ही वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जब पुलिस को देखते ही भागने के क्रम में बाइक सवार व्यक्ति को पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़कर गहनता से पूछताछ की, जिसके बाद पता चला कि ये लोग चोरी की बाइक से घूम रहे हैं. इसके बयान के आधार पर रांची पुलिस ने रामगढ़ से अन्य चार लोगों को गिरफ्तार किया और कुल 8 बाइक बरामद किया.

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम टिंकू साव उर्फ माही प्रसाद है. गिरफ्तार टिंकू साव के खिलाफ पटना के रहने वाले अमरेश कुमार ने सिकिदिरी थाना में एफआइआर दर्ज कराया था. एफआइआर दर्ज कर अमरेश कुमार ने पुलिस को बताया था कि टिंकू साव लेवी की मांग रहा है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ से गिरफ्तार किया. अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम साजिद अंसारी, हारुन अंसारी, आफताब अंसारी, कलीम अंसारी और आजाद अंसारी हैं. 

Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस 10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
राजनीति में नई मिसाल बनें निशांत, क्या कोई नेता पुत्र सीख लेगा ?
'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Advertisement