अबुआ आवास से पूरा होगा गरीबों का सपना, पीएम मोदी ने बंद किया पीएम आवास योजना- सुप्रियो भट्टाचार्य

पोटो हो पर सियासत की शुरुआत

अबुआ आवास से पूरा होगा गरीबों का सपना, पीएम मोदी ने बंद किया पीएम आवास योजना- सुप्रियो भट्टाचार्य
अबुआ आवास

सुप्रियो भचट्टाचार्य ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आज तक पीएम मोदी को पोटो हो की याद नहीं आयी, अब जब हेमंत सोरेन ने पोटो हो के नाम पर युवाओं के लिए महत्वाकांक्षी योजना पोटो हो ग्रामीण खेल योजना की शुरुआत की, तो पीएम मोदी को अचानक से पोटो हो की याद आने लगी

रांची:  एक तरफ पीएम मोदी ने जमशेदपुर से देश के 14 राज्यों के 26 लाख लाभार्थियों को ऑनलाइन गृह प्रवेश करवाया, इसक साथ ही पूरे देश के 10 लाख लाभुकों को योजना की पहली किस्त का भूगतान किया, वहीं दूसरी ओर झामुमो ने दावा किया है कि “ प्रधानमंत्री मोदी जी 2014 से बार-बार कहते थे कि 2022 तक देश के सभी परिवारों का अपना घर होगा और इसका वादा वो 2014 और 2019 के चुनावों में बार बार करते थे। लेकिन हकीकत ये हुआ कि 2021-22 से पीएम आवास योजना को ही बंद कर दिया। झारखंड सरकार ने अपने संसाधन से अबुआ आवास योजना के तहत घर देने के दायित्व को  पूरा किया.

केन्द्र  के इंकार के बाद हेमंत सरकार ने शुरु की अबुआ आवास योजना

आपको बता दें कि झारखंड सरकार की ओर से जो सूची बनाकर केन्द्र सरकार को भेजी गयी थी, केन्द्र सरकार इतनी बड़ी आबादी को पीएम आवास देने को तैयार नहीं थी, जिसके बाद हेमंत सरकार ने खुद के संसाधनों के बल पर अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरे का आवास देने की घोषणा की थी, मौजूदा समय में झारखंड में एक तरफ अबुआ आवास योजना के तहत आवास मुहैया करवाया जा रहा है तो दूसरी ओर पीएम आवास योजना के तहत भी आवास प्रदान किया जा रहा है. चुंकि पीएम आवास के तहत सिर्फ दो ही कमरे का आवास उपलब्ध करवाया जाता है, जबकि अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरे का मकान उपलब्ध करवाया जाता है, जिसके कारण अबुआ आवास की मांग ज्यादा है, कई लोग पीएम आवास के बजाय अबुआ आवास योजना का लाभार्थी बनने की चाहत रखते हैं. सुप्रियो भट्टाचार्य का यह बयान इसी संदर्भ में है. 

पोटो हो पर सियासत की शुरुआत

अबुआ आवास से पूरा होगा गरीबों का सपना, पीएम मोदी ने बंद किया पीएम आवास योजना- सुप्रियो भट्टाचार्य
अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ लोहा लेने वाले पोटो हो ( फाइल फोटो)

 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा जमशेदपुर की सभा में पोटो हो को याद करने पर भी सियासत की शुरुआत हो चुकी है. सुप्रियो भचट्टाचार्य ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आज तक पीएम मोदी को पोटो हो की याद नहीं आयी, अब जब हेमंत सोरेन ने पोटो हो के नाम पर युवाओं के लिए महत्वाकांक्षी योजना पोटो हो ग्रामीण खेल योजना की शुरुआत की, तो पीएम मोदी को अचानक से पोटो हो की याद आने लगी. जब वे संथाल जाते हैं तो फूलो-झानो योजना से उन्हे फूलो-झानो की याद आती है, प्रधानमंत्री को झारखंड के प्रतीकों के विषय में जानकारी के लिए भी हमारी योजनाओं का सहारा लेना पड़ता है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Devendra Kumar

Latest News

रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद