44 करोड़ में बनाइए और 52 करोड़ में तुड़वाइये, यही है विश्व गुरु का विकास मॉडल: झामुमो

अहमदाबाद के हाटकेश्वर ब्रिज से जुड़ा है यह मामला

44 करोड़ में बनाइए और 52 करोड़ में तुड़वाइये, यही है विश्व गुरु का विकास मॉडल: झामुमो
अहमदाबाद हाटकेश्वर ब्रिज

यह मामला हाटकेश्वर ब्रिज से जुड़ा है, इसका निर्माण वर्ष 2017 में 42 करोड़ की लागत से किया गया था. लेकिन सिर्फ पांच साल में इस कदर जर्जर अवस्था में पहुंच गया कि वर्ष 2022 से इस पर आवाजाही को बंद करने का निर्देश देना पड़ा.

रांची: अब तक विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार का तीर चलाती रही भाजपा ठीक झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले एक बड़े भ्रष्टाचार के आरोप में घिरती नजर आ रही है. हालांकि यह मामला अहमदाबाद का है, लेकिन इसको लेकर झारखंड में सियासत तेज हो चुकी है. झामुमो के हाथ एक बड़ा सियासी तीर लग गया है, जिसको सहारे अब वह भाजपा को घेरना चाहती है. खास कर तब जब मामला प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य से जुड़ा हो, जिसे भाजपा
लम्बे अर्से से अपना विकास मॉडल के रुप में प्रस्तूत करती रही हो, इस प्रकार का भ्रष्टाचार विपक्ष के हाथ में एक बड़ा हथियार देता है.

अहमदाबाद के हाटकेश्वर ब्रिज से जुड़ा है यह मामला

दरअसल यह मामला हाटकेश्वर ब्रिज से जुड़ा है, इसका निर्माण वर्ष 2017 में 42 करोड़ की लागत से किया गया था. लेकिन सिर्फ पांच साल में इस कदर जर्जर अवस्था में पहुंच गया कि वर्ष 2022 से इस पर आवाजाही को बंद करने का निर्देश देना पड़ा. लेकिन इसको तोड़ने के लिए चार चार बार टेंडर जारी करने बावजूद भी कोई सामने नहीं आया. किसी भी कांट्रेक्टर ने इसमें अपना इंटरेस्ट नहीं दिखलाया,  तीसरी बार जब टेंडर निकाला गया तो महाराष्ट्र के एक कांट्रेक्टर ने टेंडर तो भरा, लेकिन बाद में वह इंकार कर गया, जिसके बाद चौथा टेंडर निकाला गया, इस बार राजस्थान के कांट्रेक्टर विष्णुप्रसाद पुंगलिया ने निविदा तो भरा, लेकिन इसके बदले 52 करोड़ वर्क ऑर्डर भरा,माना जाता है कि अब जल्द ही इस ब्रिज को तोड़ दिया जायेगा.

निर्माण में 44 करोड़ और तोड़ने में 52 करोड़ 

लेकिन ब्रिज तोड़ने के लिए कांट्रेक्टर तो मिल गया, लेकिन इसके साथ ही यह सवाल भी खड़ा होने लगा कि जिस ब्रिज को बनाने में 44 करोड़ की राशि खर्च हुई थी, अब उसे तोड़ने में 52 करोड़ की जरुरत क्यों पड़ी, यह कौन सा गणित है, और यही राजनीति की शुरुआत होती है. झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले झामुमो और कांग्रेस के हाथ में एक सियासी हथियार हाथ लग गया, झामुमो ने भी बगैर देरी किये अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि “ 44 करोड़ में बनाइए - मात्र 7 साल चलाइए फिर 52 करोड़ में तुड़वाइये और - फिर 100 करोड़ में नया बनवाइये। विश्व गुरु का ऐसा विकास मॉडल गुजरात से बाहर नहीं जाना चाहिए”

Edited By: Devendra Kumar

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement