उत्पाद सिपाही दौड़ में जान गंवाने वाले युवाओं के परिजनों को भाजपा सरकार बनते ही मिलेगी सरकारी नौकरी: हिमंत बिस्वा सरमा

टीकाकरण के बहाने दुखद मौत का राजनीतीकरण कर रही सरकार

उत्पाद सिपाही दौड़ में जान गंवाने वाले युवाओं के परिजनों को भाजपा सरकार बनते ही मिलेगी सरकारी नौकरी: हिमंत बिस्वा सरमा
अजय के परिजनों से मिलते असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

कोरोणा टीकाकरण का बहाना बनाकर राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी से बचना चाह रही। टीकाकरण पूरी दुनिया में हुआ। खुद मुख्यमंत्री ने टीका लिया है। पूरे देश में सिपाही ,सेना की बहाली हुई लेकिन कहीं ऐसी दुखद घटना नहीं घटी।

रांची: भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। प्रदेश कर्यालय में अनौपचारिक भेंट मुलाकात के बाद वे सीधे ओरमांझी के जिराबर गांव पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष  अमर कुमार बाउरी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह सहित रांची  ग्रामीण जिलाध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

ओरमांझी के जिराबर गांव में उन्होंने अजय कुमार महतो के परिजनों से मुलाकात की। अजय की मौत पिछले महीने उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ के क्रम में हो गई थी। परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए असम के सीएम ने राज्य की हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार संवेदनहीन सरकार है। अबतक किसी परिजन से सरकार के प्रतिनिधि मिलने तक नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के 16 नौजवानों की मौत से दुखी है। पार्टी इस दुखद क्षण में परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अबतक न कोई मुआवजा राशि की घोषणा की है और न ही नौकरी की।

WhatsApp Image 2024-09-09 at 19.29.47
शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते भाजपा नेतागण

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि क्या राज्य सरकार के पास सहायता के लिए फंड का अभाव है, जो मंत्रियों के ऊपर उसे फेंक रही है। मंत्री कब और कैसे, किस मद से देंगे कुछ स्पष्ट नहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही ,अव्यवस्था ,और गलत निर्णय के कारण युवाओं की मौत हुई है। रात भर जागकर युवा लाइन में लगे।गरीब अभ्यर्थी बिना खाए पिए दौड़ में शामिल हुए। 

उन्होंने कहा कि कोरोणा टीकाकरण का बहाना बनाकर राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी से बचना चाह रही। टीकाकरण पूरी दुनिया में हुआ। खुद मुख्यमंत्री ने टीका लिया है। पूरे देश में सिपाही ,सेना की बहाली हुई लेकिन कहीं ऐसी दुखद घटना नहीं घटी। हेमंत सरकार ने नियमो को ताक पर रखते हुए बिना मेडिकल टेस्ट कराए अभ्यर्थियों को दौड़ाया। कहा कि  दुखद घटना का राजनीतीकरण हेमंत सरकार कर रही जबकि राज्य सरकार को अविलंब परिजनों को नौकरी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा दुख की बेला में मृतक अभ्यर्थियों के परिजनों साथ खड़ी है। हर संभव सहायता कर रही और राज्य में भाजपा सरकार बनते ही परिजनों को नौकरी दी जायेगी। 

यह भी पढ़ें: प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार