चाईबासा: जिप सदस्य जॉन मिरन मुंजा ने जर्जर NH 57 का उठाया मुद्दा, कहा- सड़क निर्माण के नाम पर हुई लूट
झींकपानी से हाट गमहरिया तक सड़क हो गया गड्ढानुमा
इस सड़क से प्रतिदिन हजारों ट्रक लौह अयस्क लेकर जाता है सरकार को भी करोड़ों का टैक्स मिलता है लेकिन सड़क का यह हाल जिससे ट्रक ड्राइवरों और मालिक दोनो को काफी नुकसान हो रहा है। ग्रामीण कीचड़ के साथ मिट्टी सूख जाने पर धूल कण से काफी परेशान हैं।
चाईबासा: NH 57 सड़क का निरीक्षण जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने किया। जिसमे सड़क निर्माण के नाम पर लूट मचा हुआ है। झींकपानी से हाट गमहरिया तक सड़क गड्ढानुमा हो गया है। जिससे आम जनों से लेकर ट्रक ड्राइवरों तक को काफी दिक्कते हो रही है। सड़क पूरी तरह से कीचड़ नुमा हो गया है जिससे आम जनों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रहा है और कई बार मोटर साइकिल वाले फिसल कर गिर जा रहे हैं। ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि सड़क खराब होने के कारण गाड़ी बार बार टूट रहा है जिसके कारण सड़क जाम का कारण भी बन रहा है।
जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि यह सड़क निर्माण के लिए 2022 में जगरनाथपुर से चाईबासा तक पैदल यात्रा किए और श्रम दान दो बार किए अब 300 करोड़ से भी ज्यादा की रकम से सड़क निर्माण कार्य हो रहा है और पिछले एक साल से हो रहा है लेकिन जिस गुणवत्ता से हो रहा है उससे साफ दिखाई दे रहा है की सड़क निर्माण के नाम पर लूट मचा हुआ है। आज जितना भी राशि खर्च कर सड़क निर्माण हुआ है वह सब बरसात में बह गया है। कहीं भी सड़क का नामो निशान दिखाई नही दे रहा है।



