Chaibasa
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Jharkhand News: कोल्हान में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, चार हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Published On
By Mohit Sinha
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित कोल्हान पुलिस मुख्यालय में चार हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। झारखंड की किशोरी दिल्ली से सकुशल मुक्त, 1 लाख रुपये में बेचे जाने का खुलासा
Published On
By Anjali Sinha
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से 6 साल पहले मानव तस्करी का शिकार हुई 16 वर्षीय किशोरी को दिल्ली से सकुशल रेस्क्यू किया गया। जांच में आधार कार्ड की जन्मतिथि में हेरफेर कर 1 लाख रुपये में जबरन शादी कराने और प्लेसमेंट एजेंसी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। एक ही मरीज की दो ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से मचा हड़कंप, अब जांच से ही सामने आएगा पूरा सच
Published On
By Mohit Sinha
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती मरीज सुरेंद्र बोयपाई की दो अलग-अलग ब्लड ग्रुप रिपोर्ट सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। अस्पताल की रिपोर्ट में ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव, जबकि निजी लैब की रिपोर्ट में ओ पॉजिटिव बताया गया है। चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
Published On
By Anshika Ambasta
भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने राज्य सभा में शून्यकाल के दौरान विगत दिनों चाईबासा में नो इंट्री लागू करने की मांग करने वाले आदिवासी भाइयों पर हुए लाठी चार्ज,आंसू गैस छोड़े जाने, निर्दोषों को जेल भेजे जाने, अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किए जाने और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उपायुक्त के द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के मामले को उठाया। Jharkhand Weather: 16 जिलों में दो दिन तक छाए रहेंगे आंशिक बादल
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड में 16 जिलों में 17 और 18 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि मौसम शुष्क रहेगा और बारिश नहीं होगी। 18 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा, जबकि 19–20 अक्टूबर को फिर से बादल छाने के आसार हैं। तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। चाईबासा में अधिकतम 34°C और लातेहार में न्यूनतम 17.3°C तापमान दर्ज किया गया। झारखंड में बदलने लगा मौसम, 15-16 अक्टूबर को छाए रहेंगे बादल
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड में 15 और 16 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रांची का न्यूनतम तापमान घटकर 19.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 34.5 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बदलते मौसम के साथ राज्य में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। Chaibasa News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत
Published On
By Mohit Sinha
चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। झारखंड में बढ़ने लगी ठंड, तापमान में लगातार गिरावट
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड में ठंड की शुरुआत के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रांची, बोकारो, चाईबासा और डालटनगंज समेत कई जिलों में एक से दो डिग्री की कमी आई है। वहीं, मनोहरपुर में सबसे अधिक 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। Chaibasa News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Published On
By Mohit Sinha
पश्चिमी सिंहभूम के बाईहातु गांव के पास रांची-चाईबासा मार्ग (एनएच-75ई) पर मनीला बस की चपेट में आने से विजय पान की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर तीन घंटे तक सड़क जाम किया। प्रशासन के हस्तक्षेप और प्रारंभिक मुआवजा मिलने के बाद जाम हटाया गया और सड़क पर यातायात सामान्य हुआ। झारखंड में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में पश्चिमी सिंहभूम के मंझरी में सबसे अधिक 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ धूप भी खिली रही, जबकि अधिकतम तापमान 30–33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। Jharkhand news: 10 नक्सलियों ने डीजीपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण
Published On
By Mohit Sinha
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में भाकपा माओवादी संगठन के 10 नक्सलियों ने डीजीपी अनुराग गुप्ता के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐलान किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इसे बड़ी सफलता बताया और कहा कि इससे कोल्हान व सारंडा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा। झारखंड के विभिन्न स्थानों पर 25 सितंबर को बारिश होने की संभावना
Published On
By Mohit Sinha
रांची: 25 सितंबर को झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, तेज हवा (25–30 किमी/घं) और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सोनुआ (109 मिमी) में हुई, जबकि रांची में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान गोड्डा में 35.3°C और न्यूनतम लातेहार में 21.2°C रिकॉर्ड किया गया। 




