Chaibasa News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

ट्रक चालक वाहन लेकर फरार

Chaibasa News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा कुजू नदी पुल के पास शनिवार रात हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक की गति अत्यधिक तेज थी और टक्कर लगते ही स्कूटी कई मीटर तक घिसटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

यह भी पढ़ें: Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक
Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस