झारखंड में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका
झारखंड में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में पश्चिमी सिंहभूम के मंझरी में सबसे अधिक 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ धूप भी खिली रही, जबकि अधिकतम तापमान 30–33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को दी गयी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बीच-बीच में धूप भी खिली रही। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, जमशेदपुर में 32.7डिग्री, डालटेनगंज में 30.4 डिग्री, बोकारो में 33.2 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
