फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ : दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मक्खनपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, लूट में वांछित आरोपी अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ : दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम की कार्रवाई में दो शातिर लुटेरे अल्ताफ और हसनेन मुठभेड़ के दौरान घायल होकर गिरफ्तार हुए। दोनों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी फरार है।

फिरोजाबाद :  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में थाना मक्खनपुर पुलिस व एसओजी टीम ने मंगलवार देर रात दो शातिर लुटेरों अल्ताफ व हसनेन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अनुज चौधरी ने बुधवार को बताया कि 12 अक्टूबर को थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत बिल्टीगढ़ चौराहा पर मोटरसाइकिल सवार मोबाइल छीनकर ले गये थे।

जिसकी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया। इसी के क्रम में थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा मंगलवार देर रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। सूचना मिली कि लूट में वांछित अभियुक्तगण शिकोहाबाद मक्खनपुर मार्ग पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष ने पायनियर पुल के ऊपर सघन चेकिंग की। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध दिखे। रोकने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में दो संदिग्ध व्यक्तियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये व एक संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल अभियुक्तों की पहचान मक्का कॉलोनी निवासी अल्ताफ, हसनेन के रुप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा, मय जिंदा कारतूस एवं चार खोखा कारतूस, लूट का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

एएसपी ने बताया कि फरार अभियुक्त साहिल की पुलिस टीम तलाश कर रही है। वही घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Edited By: Mohit Sinha
Tags: UP Police पुलिस कार्रवाई police operation यूपी पुलिस suspect detained firing incident Stolen Mobile फिरोजाबाद मुठभेड़ मक्खनपुर पुलिस एसओजी टीम लुटेरे गिरफ्तार अल्ताफ हसनेन साहिल फरार मोबाइल लूट चौराहा लूट गोली लगी पुलिस गश्त संदिग्ध पकड़े पायनियर पुल चेकिंग बदमाश घायल अवैध तमंचा बरामद कारतूस बरामद लूट का मोबाइल मोटरसाइकिल लुटेरे थाना मक्खनपुर शिकोहाबाद मार्ग पुलिस फायरिंग लुटेरों की गिरफ्तारी आपराधिक घटना यूपी क्राइम न्यूज़ फिरोजाबाद अपराध पुलिस मुठभेड़ न्यूज़ एएसपी अनुज चौधरी बदमाशों की तलाश Firozabad encounter Makhanpur police SOG team robbers arrested Altaf Hasnen absconding Sahil mobile snatching criminals shot night patrol Pioneer bridge checking illegal pistol seized cartridges recovered bike used in loot Makhanpur area Shikohabad road police retaliation wanted criminals crime news UP Firozabad crime police encounter update ASP Anuj Chaudhary robbery suspects police search
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Related Posts

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ