Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
सीएमपीडीआई सभी के लिए समान अवसर बनाने के लिए प्रतिबद्ध: सीएमडी मनोज कुमार
रांची: झारखंड के सांसद (राज्यसभा) दीपक प्रकाश और सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने आज सीएमपीडीआई की सीएसआर पहल के तहत एक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य रांची और आसपास के क्षेत्रों के 90 सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करना है।
इस सीएसआर पहल के अंतर्गत सीएमपीडीआई द्वारा आईसीए फाउंडेशन-कोलकाता के सहयोग से ‘‘सीनियर एसोसिएट-ट्रांक्जेक्शनल फाइनेंशियल एंड अकाउंटिंग’’ की उच्च मांग वाली नौकरी में 90 युवा व्यक्तियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।चार महीने का यह अल्पकालिक गैर आवासीय प्रशिक्षण आईसीए फाउंडेशन के मेन रोड, रांची स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित किया जा रहा है। पाठ्यक्रम, संरचना और अनुसूची नेशनल स्कील क्वाइलीफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) और सेक्टर स्कील काउंसिल (एसएससी) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप है। इस अवसर पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक सीएसआर आर0के0 महापात्रा, महाप्रबंधक संदीप भगत तथा आईसीए फाउंडेशन-कोलकाता से रजनीश पांडे उपस्थित थे।
यह कौशल विकास कार्यक्रम क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने और हाशिए पर पड़े समुदायों को आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करने के लिए सीएमपीडीआई की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts
Latest News



