जेल से पक्का अपराधी बन कर लौटे हैं हेमंत: बाबूलाल मरांडी

युवाओं का भविष्य रसातल में और जनता का वर्तमान दलदल में

जेल से पक्का अपराधी बन कर लौटे हैं हेमंत: बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ( फाइल फोटो)

हेमंत सोरेन किसी जन आंदोलन में नहीं, भ्रष्टाचार के मामले में जेल गये थें और पक्का अपराधी बनकर लौटे हैं. जेल से लौटते ही आदिवासी अस्मिता को तार-तार करने वाले कदम उठाए. सत्ता के बिना एक दिन भी चैन नहीं मिला, इस बेचैनी में चंपाई सोरेन से कुर्सी छीन ली गयी.

रांची: एक तरफ झामुमो भाजपा के सामने बाबूलाल मरांडी को विधानसभा चुनाव में सीएम का चेहरा बनाने की चुनौती पेश कर रही है, वहीं दूसरी ओर बाबूलाल हेमंत सरकार से पांच साल में किये गये पांच काम बताने की मांग कर रहे हैं. बाबूलाला मरांडी ने दावा किया है कि झारखंड की जनता पिछले पांच साल से हेमंत सरकार के गिद्ध शासन में कैद है. मुख्यमंत्री आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर रहा है. झारखंड की संपदा को लूटा जा रहा है. जिस आदिवासियों के लिए झारखंड की स्थापना हुई थी. हेमंत सोरेन के कार्यकाल में उस आदिवासी समाज के हाथ से सब कुछ छीन लिया गया. बांगलादेशी घुसपैठियों को सिर पर बिठाने वाले हेमंत सोरेन को चारों ओर सिर्फ गिद्ध नजर आ रहा है. जबकि असलियत है कि झारखंडी अस्मिता को तार-तार कर करते हुए, पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. युवाओं का भविष्य रसातल में और जनता का वर्तमान दलदल में फंसा हुआ है.

इलाज के अभाव में मर रहा आदिवासी समाज

 

बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि झारखंड की आदिवासी जनता इलाज के अभाव में मर रही है. अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं, बच्चे दम तोड़ रहे हैं. नौकरी के लिए दौड़ लगाते हुए युवा दम तोड़ रहे हैं. दलालों और बिचौलियों के बीच बैठे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास एक मुद्दा नहीं है, जिसके बूते वे वोट मांग सकें. हेमंत सोरेन पांच लाख नौकरियां देने का वादा करके सत्ता में आए थे, लेकिन पांच साल में बताने को पांच काम नहीं हैं. हेमंत सोरेन किसी जन आंदोलन में नहीं, भ्रष्टाचार के मामले में जेल गये थें और पक्का अपराधी बनकर लौटे हैं. जेल से लौटते ही आदिवासी अस्मिता को तार-तार करने वाले कदम उठाए गये. सत्ता के बिना एक दिन भी चैन नहीं मिला, इस बेचैनी में चंपाई सोरेन से कुर्सी छीन ली गयी.

 सिर्फ कल्पना सोरेन और खुद को प्रतिभावान समझते हैं हेमंत  

बाबूलाल ने तंज भरे अल्फाज में लिखा है कि हेमंत सोरेन खुद को और अपनी पत्नी को आदिवासियों में सबसे अधिक प्रतिभावान समझते हैं. चुनावी साल में मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने की जुगत में कभी पत्नी को सीएम की कुर्सी पर बिठाने की कोशिश करते हैं तो कभी खुद को. जबकि झारखंड का आदिवासी समाज बेहाल, बदहाल है.

Read More.. पीवीयूएनएल टाउनशिप में खुलेगा नया स्कूल, DAV के साथ बड़ा समझौता

Edited By: Devendra Kumar

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement