पीएम मोदी के मंच से चंपाई सोरेन करें सरना धर्म कोड की मांग: झामुमो

पालाबदल के बाद सरना धर्म कोड पर चुप्पी साध बैठे हैं चंपाई

पीएम मोदी के मंच से चंपाई सोरेन करें सरना धर्म कोड की मांग: झामुमो
सरना धर्म कोड के लिए आदिवासी समाज का प्रर्दशन ( फाइल फोटो)

पूर्व सीएम चंपाई सोरन जब तक झामुमो के साथ रहें, सरना धर्म कोड की मांग पर काफी मुखर रहें. लेकिन पालाबदल के बाद सरना धर्म कोड पर चुप्पी साधते हुए बांग्लादेशी घुसपैठ पर काफी मुखरता से अपनी बात रख रहे हैं. यही कारण है कि झामुमो पुराने बयानों की याद दिला रहा है, साथ ही जमशेदपुर में पीएम मोदी के मंच से सरना धर्म कोड की घोषणा करवाने की चुनौती पेश कर रहा है

रांची: विधानसभा चुनाव के पहले एक बार फिर से सरना धर्म कोड पर सियासत तेज हो चुकी है. झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्ज ने पूर्व सीएम चंपाई से पीएम मोदी के मंच से सरना धर्म कोड लागू करने मांग करने को कहा है. अपने सोशल मीडिया एकाउंट में सुप्रियो भट्टाचार्ज ने लिख है कि “ हमारी प्रतिबद्धता “सरना धर्म कोड” को लागू करना है, और यदि ऐसे वक्त मे जब सरना धर्म के सबसे बड़े उपासना के करमा पर्व के ठीक बाद प्रधानमंत्री जी झारखंड मे होंगे और उनके साथ मंच पर चंपाई सोरेन जी भी होंगे, तो ये अच्छा अवसर होगा की वो उनसे सरना धर्म की गणना के साथ सरना धर्म कोड की भी घोषणा करवा दें।“

पालाबदल के बाद सरना धर्म कोड पर चुप्पी साध बैठे हैं चंपाई

आपको बता दें कि पूर्व सीएम चंपाई सोरन जब तक झामुमो के साथ रहें, सरना धर्म कोड की मांग पर काफी मुखर रहें. लेकिन पालाबदल के बाद सरना धर्म कोड पर चुप्पी साधते हुए बांग्लादेशी घुसपैठ पर काफी मुखरता से अपनी बात रख रहे हैं. यही कारण है कि झामुमो पुराने बयानों की याद दिला रहा है, साथ ही जमशेदपुर में पीएम मोदी के मंच से सरना धर्म कोड की घोषणा करवाने की चुनौती पेश कर रहा है. सरना धर्म कोड की मांग आदिवासी समाज की पुरानी मांग है, और हेमंत सरकार इस मामले में विधानसभा से एक प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार को भेज चुकी है, लेकिन अब तक केन्द्र सरकार के द्वारा इस पर चुप्पी साध ली गयी है. चुंकि अब चंपाई सोरेन भी भाजपा के साथ हैं, और १५ सितम्बर को जमशेदपुर में पीएम मोदी की रैली होने वाली है. मंच पर चंपाई सोरेन की मौजूदगी भी रहेगी, इस हालत में झामुमो अब सरना धर्म कोड को सियासी मुद्दा बना रहा है.  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Devendra Kumar

Related Posts

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार