केवल भाजपा ही बचा सकती आदिवासियों का अस्तित्व, बांग्लादेशियों से बचाने छेड़ा जाएगा आंदोलन: चम्पाई सोरेन
कांग्रेस ने कभी अलग राज्य देने का कार्य नहीं किया
कांग्रेस हमेशा आदिवासियों की विरोधी रही है. यहां के आदिवासी अलग झारखंड राज्य व जल, जंगल, जमीन पर अधिकार की लडा़ई लड़ रहे थे. लेकिन केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने कभी अलग राज्य देने का कार्य नहीं किया.
चाईबासा: पिछले वर्ष झामुमो के साथ आए थे इस बार भगवा रंग में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन एवं मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई आदि भाजपा नेताओं ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को रविवार को श्रद्धांजलि देने पहूंचे थे। इस दौरान पूर्व चंपाई सोरेन का जगन्नाथपुर से गुवा तक स्वागत जगह जगह जमकर किया गया। इसके बाद शहीदों को श्रद्दांजलि अर्पित की।
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि कोल्हान की धरती पर जितने भी गोलीकांड हुए हैं वे सभी कांग्रेस सरकार में हुए. कांग्रेस हमेशा आदिवासियों की विरोधी रही है. गुवा अस्पताल में इलाज कराने गये आंदोलनकारियों को भी गोलियों से भून बर्बरता की सारी हदें कांग्रेस ने पार की. यहां के आदिवासी अलग झारखंड राज्य व जल, जंगल, जमीन पर अधिकार की लडा़ई लड़ रहे थे. लेकिन केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने कभी अलग राज्य देने का कार्य नहीं किया.

शहीदों का सपना आज भी अधूरा

Related Posts

Latest News

