झारखंड में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए महागठबंधन के संग लड़ना चाहती है भाकपा

झारखंड में घुसपैठियों के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेवार

झारखंड में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए महागठबंधन के संग लड़ना चाहती है भाकपा
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते भाकपा महासचिव व अन्य

8 सितंबर को अटल वेंडर मार्केट के चौथी मंजिल पर बने अतुल कुमार अंजन सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई है

रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानी भाकपा महासचिव कामरेड डी राजा ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ तेजी से गिर रहा है, लोग नरेंद्र मोदी को नाकार रहे हैं। लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा भी खोखला साबित हुआ। रांची स्थित भाकपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने के दौरान उन्होंने यह बातें कही। इस दौरान पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे, के डी सिंह अजय कुमार सिंह, किसान सभा के महासचिव पुष्कर महतो,उपाध्यक्ष जैनेंद्र सिंह भंते भी उपस्थित थे। 

भाकपा महासचिव ने कहा कि भाजपा आगमी हरियाणा और महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव हारने जा रही है। लगातार बीजेपी विपक्षी दलों पर हमलावर बनी हुई है। महंगाई बेकारी भुखमरी उसके एजेंडे में नहीं है।  झारखंड में चुनाव को देखते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला उठाया जा रहा है। जबकि झारखंड में सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। अगर देश में घुसपैठ हो रहा है तो उसके लिए देश के गृह मंत्री जिम्मेवार हैं। देश के गृह मंत्री क्या सोए हुए हैं? या फिर वह घुसपैठीयो से मिल गए हैं? कोई भी विदेशी घुसपैठी हो रहा है उसके लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेवार है।

डी राजा ने कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है और इसे देखते हुए ही हिंदू मुसलमान के नाम पर भाजपा ने लोगों को बांटना शुरू कर दिया, जबकि महंगाई,बेकारी बेरोजगारी,लाचारी, भारतीय जनता पार्टी के मुद्दे नहीं है। झारखंड में मजबूत महागठबंधन की जरूरत है। राज्य में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गठबंधन के साथ मिलजुल करके चुनाव लड़ना चाहती है। ऐसे में प्रमुख दलों को चाहिए कि सभी तरह की छोटी- बड़ी पार्टियों को एक सूत्र में बांधकर एक मजबूत गठबंधन बने ताकि भाजपा को सत्ता मे आने से रोका जा सके।

20 से 25 सीटों पर तैयारी

प्रेस कांफ्रेंस में राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि 20 से 25 सीटों पर हमारी तैयारी चल रही है, हमारी पार्टी चाहती है कि सम्मानजनक समझौता के तहत गठबंधन में चुनाव लड़ा जाए, जिसका फायदा गठबंधन को सभी विधानसभा क्षेत्र में मिलेगा, विपक्षी सेकुलर वोटों के बिखराव से रोकने के लिए हम सबको पहल करनी चाहिए।8 सितंबर को अटल वेंडर मार्केट के चौथी मंजिल पर बने अतुल कुमार अंजन सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई है, जिसे महासचिव डी राजा एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेद्र कुमार, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें JSSC-CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, आयोग ने जारी की सूचना

Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

JSSC-CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, आयोग ने जारी की सूचना JSSC-CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, आयोग ने जारी की सूचना
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्नपूर्णा देवी का चाईबासा आगमन 2 अक्टूबर को
रांची: JCI ने भूमि पूजन के साथ एक्सपो उत्सव 2024 की रखी नींव
कोडरमा: लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश से मिट्टी के चार घर गिरे
बोकारो: CCL में हिंदी दिवस पर ‘निबंघ और लेखन’ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन
बोकारो: तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा, खोले गए आठ रेडियल फाटक
टाइगर जयराम के सिपहसलार रहे संजय मेहता ने झारखंड बचाओ क्रांति सेना समिति बनाने का किया एलान
चाईबासा: इचाहातु में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
झारखंड की सभ्यता और संस्कृति अनूठी एवं अतुलनीय: केशव महतो कमलेश
होटवार जेल में बंद PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को दूसरे जेल में किया गया शिफ्ट
मजाक या बड़ा इशारा! बिजेन्द्र यादव के बयान से बिहार की सियासत गर्म
जमशेदपुर: मंत्री बन्ना गुप्ता लगातार हो रही बारिश को लेकर चिंतित, डीसी को दिए निर्देश