चाईबासा: एसीबी ने नोवामुंडी सीओ मनोज कुमार को किया गिरफ्तार, 8 घंटे तक चली छापेमारी 

तीन सीलबंद लिफाफे के साथ सीओ को लेकर गई जमशेदपुर 

चाईबासा: एसीबी ने नोवामुंडी सीओ मनोज कुमार को किया गिरफ्तार, 8 घंटे तक चली छापेमारी 
छापेमारी के दौरान जांच करते एसीबी अधिकारी

सीओ के आवास से संदेह के तौर पर मिले कुछ आवश्यक कागजातों को तीन सीलबंद लिफाफे में भरकर एसीबी अपने साथ ले गई है। इसके अलावा कुछ मोबाइल को भी एसीबी ने जब्त किया।

चाईबासा: जिले के नोवामुंडी अंचलाधिकारी मनोज कुमार के कार्यालय और आवास में बुधवार को आठ घंटे  तक चली एसीबी की छापेमारी के बाद एसीबी ने सीओ मनोज कुमार को उनके टोप कैंप स्थित अस्थायी आवास से रात 12:35 बजे हिरासत में लेकर अपने साथ में जमशेदपुर ले गई है। उनके आवास से संदेह के तौर पर मिले कुछ आवश्यक कागजातों को तीन सीलबंद लिफाफे में भरकर एसीबी अपने साथ ले गई है। इसके अलावा कुछ मोबाइल को भी एसीबी ने जब्त किया। सीओ को हिरासत में लेने के दौरान अंचल नाजिर गनेश चन्द्र लागुरी को गवाह के तौर पर हस्ताक्षर कराया गया।

WhatsApp Image 2024-09-11 at 20.28.12_9d3b66aa (1)
छापेमारी के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी

एसीबी टीम में एक महिला अधिकारी समेत करीब 42 लोग शामिल थे और सुबह सात बजे से छापेमारी शुरू की थी जो 3:30 बजे तक चली थी। छापेमारी के दौरान एसीबी के कार्यालय में उपलब्ध कंप्यूटर को खोलकर देखा गया। कंप्यूटर में मिले डाटा को पेन ड्राइव में लेकर निकल गये। मालूम हो कि मनोज कुमार रांची में पदस्थापित रहने के दौरान बड़गाई अंचल कार्यालय में लंबे समय तक बतौर अंचलाधिकारी कार्यरत थे। आशंका है कि उनके कार्यकाल के दौरान जमीन से जुड़े बड़े घोटाले को लेकर यह कार्रवाई की गई।

एसीबी की टीम ने सबसे पहले सीओ मनोज कुमार के ड्राईवर अजय रवि राम को उनके घर से बुलाया। उससे मोबाइल जब्त करने के बाद अंचल नाजिर गणेश चन्द्र लागुरी के आवास पर जाकर उन्हें अंचल कार्यालय बुलाया गया। कार्यालय में अंचल उपनिरीक्षक लखिन्द्र कुम्हार, अंचल नाजिर गनेश चन्द्र लागुरी, लिपिक राकेश साहू, राजस्व उपनिरीक्षक बिनय सामड, लिपिक नारा सिंह बोदरा को अंचल कार्यालय बुलाकर उनसे संबंधित कागजातों को मांग कर बारीकी से जांच की। अंचलकर्मियों के पास मिले कागजातों में किसी तरह से कोई गड़बड़ी नहीं मिली।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश