आज संगठन महापर्व का शुभारंभ, सर्व स्पर्शी, व्यापी एवं समावेशी भाजपा बनाना लक्ष्य

5628 केंद्रों पर उपस्थित होकर लोगों को ऑनलाइन सदस्यता दिलाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

आज संगठन महापर्व का शुभारंभ, सर्व स्पर्शी, व्यापी एवं समावेशी भाजपा बनाना लक्ष्य
फाइल फोटो

राकेश प्रसाद ने बताया कि ऑनलाइन सदस्यता का नंबर 8800002024 है जिसपर डायल करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जा सकती है. कहा कि यह संगठन महापर्व 6वर्षों 2024 से 2030 तक के सत्र केलिए आयोजित है

रांची: भाजपा संगठन महापर्व के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने कहा भाजपा प्रदेश आज से विधिवत रूप में संगठन महापर्व का शुभारंभ करेगी. संगठन महापर्व का लक्ष्य सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी भाजपा का निर्माण है. 

राकेश प्रसाद ने कहा कि यह संगठन महापर्व सदस्यता अभियान केलिए आयोजित है. आज विधिवत शुभारंभ के पूर्व पार्टी ने प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर की कार्यशालाओं का आयोजन किया है जिसमें ऑनलाइन सदस्यता की तकनीकी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई है. 

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सदस्यता का नंबर 8800002024 है जिसपर डायल करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जा सकती है. कहा कि यह संगठन महापर्व 6वर्षों 2024 से 2030 तक के सत्र केलिए आयोजित है. झारखंड भाजपा की उर्वरा भूमि है. पार्टी का गांव गांव तक मजबूत जनाधार है. भाजपा ने ही अटल जी के नेतृत्व में अलग राज्य का सपना साकार किया है. भाजपा की सरकारों ने राज्य के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है. आज भाजपा की केंद्र सरकार पिछले 10वर्षों से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में झारखंड के सर्वांगीण विकास केलिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है.

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की मजबूती और गरीब कल्याण केलिए समर्पित है. सबका साथ सबका विकास पार्टी की नीति है लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति का पार्टी लगातार विरोध करती रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी के इस महा अभियान में युवा, महिला, एस टी, एस सी, अल्पसंख्यक, किसान, पिछड़ा सभी मोर्चों के द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी. एवं भाजपा को लोकसभा चुनाव में 84 लाख से ज्यादा जबकि विधानसभा चुनाव में  59 लाख से ज्यादा मत प्राप्त हुआ है. भाजपा के कार्यकर्ता गांव गांव, घर घर जाकर लाखों की संख्या में जनता को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगे. भाजपा के कार्यकर्ता आज प्रदेश में स्थित 5628 केंद्रों पर उपस्थित होकर लोगों को ऑनलाइन सदस्यता दिलाएंगे.

यह भी पढ़ें गोवा हादसे में झारखंड के तीन युवाओं की मौत, शव पहुंचा रांची एयरपोर्ट

संगठन महापर्व में कौन- कौन रहेंगे उपस्थित 

प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी..गिरिडीह जिलांतर्गत तेलवाना पंचायत के खोरों गांव में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय गिरिडीह जिला के पचंबा शक्ति केंद्र पर, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची के हरमू स्थित शक्ति केंद्र पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा प्रखंड के चाराडीह शक्ति केंद्र पर, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ जी चुटिया, रांची स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल पर, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ओरमांझी स्थित कूचू शक्ति केंद्र पर, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा टाटी पूर्वी शक्ति केंद्र पर,  महामंत्री मनोज सिंह  मेदिनीनगर स्थित सदर मंडल के बारालोटा उत्तरी शक्ति केंद्र पर संगठन महापर्व में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें पश्चिम बंगाल में बाबरी मुद्दा सोची-समझी रणनीति: गिरिराज सिंह

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस