भाजपा ने 5628 शक्ति केंद्रों पर शुभारंभ किया सदस्यता अभियान, बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवा हुए शामिल

भाजपा से ही मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार: बाबूलाल मरांडी

भाजपा ने 5628 शक्ति केंद्रों पर शुभारंभ किया सदस्यता अभियान, बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवा हुए शामिल
संगठन महापर्व में बाबूलाल मरांडी व अन्य

गांव, गांव में जनता में सदस्यता ग्रहण करने केलिए उत्साह देखा गया. पंचायत, बूथों पर लोग एकत्रित होकर सदस्यता ग्रहण करने में जुटे रहे. ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को तकनीक रूप में सफल बनाने में युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढकर सहभागिता निभाई.

रांची: सदस्यता अभियान को शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बाबूलाल मरांडी ने कहा मजबूत भाजपा से ही मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार. अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड भाजपा ने आज शक्ति केंद्र ,पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर भव्य तरीके से सदस्यता अभियान संगठन महापर्व का शुभारंभ किया.

संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है. आज भाजपा में 11 करोड़ से ज्यादा भाजपा के सदस्य हैं, भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों पर जनता का विश्वास बढ़ा है, देश तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में जनता ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है, भाजपा का गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, अंत्योदय, किसान सम्मान, आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजनाओं पर से जनता का भरोसा बढ़ा है एवं जनता का यह विश्वास आत्मनिर्भर भारत, स्वाभिमानी भारत, विकसित भारत का सपना भाजपा ही पूरा कर सकती है, उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य भी भाजपा ने बनाया और भाजपा ही संवारेगी. 

गांव में भी दिखा सदस्यता अभियान का उत्साह

गांव, गांव में जनता में सदस्यता ग्रहण करने केलिए उत्साह देखा गया. पंचायत, बूथों पर लोग एकत्रित होकर सदस्यता ग्रहण करने में जुटे रहे. ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को तकनीक रूप में सफल बनाने में युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढकर सहभागिता निभाई.

अपने क्षेत्रों में पार्टी के पदाधिकारी, सांसद एवं विधायकगण भी हुए शामिल

आज के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने क्षेत्र में गिरिडीह जिला अंतर्गत बेलवाना पंचायत के खोरों गांव में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया. जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रांची जिला के हरमू मंडल अंतर्गत डीएवी स्वर्णरेखा शक्तिकेंद्र में संगठनपर्व का शुभारंभ किया, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ चुटिया में, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय गिरिडीह के पचंबा शक्ति केंद्र में, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी इचाक के चाराडीह में, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ओरमांझी में, डॉ प्रदीप वर्मा टाटीसिलवे मंडल के महिलौंग शक्तिकेंद्र में, मनोज कुमार सिंह मेदिनीनगर के बारालोटा शक्ति केंद्र में, राकेश प्रसाद रामगढ़ के पतरातु स्थित जयनगर शक्ति केंद्र में उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें वित्त मंत्री ने पेश किया 7721 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट, विपक्ष ने की नारेबाजी

उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि विकसित भारत केलिए भाजपा को मजबूत करें. हर घर भाजपा हो. युवा और महिला शक्ति से उन्होंने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया और कहा कि ऑनलाइन नंबर 88000024 डायल कर भाजपा के सदस्य बने.

यह भी पढ़ें Chaibasa News: घरेलू विवाद में पति ने की गला दबाकर पत्नी की हत्या

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गिरिडीह से कोलकाता–पटना समेत प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
Giridih News : पचम्बा में मामूली विवाद के बाद पंच की बैठक में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई ईंट-पत्थरबाजी
Giridih News :बादीडीह में अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम