सैकड़ो युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

माला एवं कांग्रेस का पट्टा पहनाकर दिलाई सदस्यता

सैकड़ो युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
युवाओं को माला पहनाकर कांग्रेस का सदस्या दिलाते केशव महतो कमलेश

केशव महतो कमलेश ने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की अहम भूमिका होती है कल के झारखंड का भविष्य आज का युवा ही तय करेगा, इसके लिए जरूरी है कि जनता की समस्याओं को जड़ से जानकर उसके समाधान की दिशा में प्रयास करें

रांची: आज प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में पूर्व प्रदेश सचिव ईश्वर आनंद के प्रयास से विकास कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में युवा साथियों ने कांग्रेस का दामन था. जिसमें मुख्य रूप से रामू, विकास, सूचित झा, प्रियांशु मिश्रा, विश्वनाथ ठाकुर, सुनील ठाकुर, अजय करमाली, मनोज कुमार, कुणाल बर्मन, लोकेश अमित राजेश कुमार पंकज, सुनील ठाकुर, इमरोज़ खान, आसिफ अंसारी, पिंटू कुमार, छोटू, जीमन मुंडा, राजू, आसिफ अंसारी, शकील खान, एचडी कामिल, रोहित टोप्पो को केशव महतो कमलेश ने माला एवं कांग्रेस का पट्टा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. 

मौके पर केशव महतो कमलेश ने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की अहम भूमिका होती है कल के झारखंड का भविष्य आज का युवा ही तय करेगा, इसके लिए जरूरी है कि जनता की समस्याओं को जड़ से जानकर उसके समाधान की दिशा में प्रयास करें. सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है जरूरत सिर्फ एक नेक पहल और उचित मार्गदर्शन की है. राजनीतिक प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं पर जनता की जिम्मेवारियां होती हैं इस जिम्मेवारी को निभाने में कतई कभी पीछे नहीं हटना है इसमें संगठन का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा. 

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव