Ranchi news: पूर्व सीएम रघुवर दास ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद वो फिर से सक्रिय राजनीति में आ रहे हैं

Ranchi news: पूर्व सीएम रघुवर दास ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
पूर्व सीएम रघुवर दास ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता (तस्वीर)

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता सरकार से अपील किया कि वह अपने वादे पूरे करें। हम कुछ महीने इंतजार करेंगे कि गठबंधन सरकार जनता से किये अपने वादों को पूरा करें। अन्यथा भाजपा जनहित के मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक सरकार को वादे पूरा करने के लिए मजबूर करेंगे।

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और वीरों की पावन भूमि झारखंड राज्य की भूमि पर पुरानी भूमिका में लौटकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मां के आंचल तले वापस आया हूं। राज्यपाल होना गरिमा की बात होती है लेकिन संगठन का दास होना गर्व की बात होती है। उन्होंने कहा कि आज 10 जनवरी का दिन मेरे लिए ऐतिहासिक दिन है, जहां मैं राष्ट्र की राजनीति करने वाले एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की 1980 के बाद दूसरी बार सदस्यता ले रहा हूं।

रघुवर ने कहा कि 26 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को ओडिशा का राज्यपाल बनने से पूर्व मैंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा सौंपा था। यह मेरे लिए भावुक पल था। आज दूसरी बार सदस्यता लेते हुए मुझे काफी हर्ष हो रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र ,मोदी गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत झारखंड के हमारे प्यारे कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करता हूं।

रघुवर ने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पूरी पार्टी ने एकजुट होकर विजय दिलाने के संकल्प के साथ दिन-रात मेहनत की। इसकी में प्रशंसा करता हूं लेकिन परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे। राजनीतिक जीवन में हार-जीत लगी रहती है। जय-पराजय जीवन का हिस्सा है। हम लोगों ने वह दिन भी देखा है जब 1984 में हमारे दो सांसद थे तब विपक्षी हम दो हमारे दो बोलकर हमारी खिल्ली उड़ाते थे लेकिन जैसा आप सभी को पता है कि भाजपा का जन्म ही हुआ है राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए, ना कि सत्ता सुख भोगने के लिए।

यह भी पढ़ें यादव शक्ति संगठन, का एक दिवसीय जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन 

रघुवार ने कहा कि झारखंड की जनता ने जो जनादेश दिया है, मैं उसका सम्मान करता हूं। झारखंड की जनता ने गठबंधन की सरकार को राज करने का बहुमत दिया है। इंडी गठबंधन ने चुनाव में जो वादे किए थे, उसी के आधार पर उन्हें जनादेश मिला है। साथ ही जनता ने विपक्ष को भी मजबूती के साथ सरकार पर दबाव बनाने का जनादेश दिया है।

यह भी पढ़ें बोकारो में भाजपा की बड़ी रणनीति बैठक, जीत पर फोकस

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से पहले रघुवर दास ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं भी इस महायज्ञ में ना योगदान देने के लिए तैयार हूं।

यह भी पढ़ें चास नगर निगम चुनाव: बिनोद कुमार के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद और रांची विधायक सीपी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े