Ranchi News : सीसीएल मुख्यालय में 123 सेवानिवृत्त कर्मियों को गरिमामय विदाई

मुख्यालय सहित 14 क्षेत्रों में आयोजित हुए विदाई समारोह

Ranchi News : सीसीएल मुख्यालय में 123 सेवानिवृत्त कर्मियों को गरिमामय विदाई
सीसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों को गरिमामय विदाई

सीसीएल मुख्यालय रांची में फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों से कुल 123 कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर गरिमापूर्ण विदाई दी गई।

रांची : सीसीएल मुख्यालय में आज एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरवरी 2026 में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले तीन कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। इस प्रकार आज सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से कुल 123 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई।

ज्ञात हो कि सीसीएल मुख्यालय के अलावा बरका-सयाल क्षेत्र से 16, पिपरवार क्षेत्र से 10, अरगड़ा क्षेत्र से 7, एनके क्षेत्र से 9, राजहरा क्षेत्र से 1, सीडब्ल्यूएस से 3, कुजू क्षेत्र से 4, हजारीबाग क्षेत्र से 6, बी एंड के क्षेत्र से 10, कथारा क्षेत्र से 22, ढोरी क्षेत्र से 20, रजरप्पा क्षेत्र से 10, गिरिडीह क्षेत्र से 1 तथा केंद्रीय अस्पताल, रामगढ़ से 1 कर्मी आज सेवा निवृत्त हुए।

समारोह के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएं एवं स्मृतियां साझा कीं।

मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के नाम इस प्रकार हैं— बृज मोहन रजक (लेखपाल ए-1, एम एंड एस विभाग),  गीता सिंह (लिपिक ग्रेड-1, मानव संसाधन विभाग) एवं बंधन उरांव (हेड सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी विभाग)।

Read More.. ट्रेजरी घोटाला- न्यायिक जाँच से होंगे कई सफेदपोश बेनक़ाब: अजय साह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल के महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना/कल्याण) संजय ठाकुर उपस्थित रहे।

Read More.. झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा: बाबूलाल मरांडी

अपने संबोधन में संजय ठाकुर ने सेवानिवृत्त कर्मियों को जीवन की अगली पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सीसीएल परिवार के लिए गर्व और संतोष का विषय है कि सभी कर्मियों ने निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने सेवाकाल को सफलतापूर्वक पूरा किया। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग समाज के उत्थान एवं जनकल्याण के कार्यों में करें तथा जीवन के आगामी चरण में संसाधनों का विवेकपूर्ण प्रबंधन करते हुए संतुलित जीवन व्यतीत करें।

Read More.. Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच

समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement