Koderma News : तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमाडीह गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। प्रियांशु कुमारी (9), रोहित शर्मा (7) और संध्या कुमारी (9) नहाने के लिए खोंडा आहर गए थे, जहां गहरे पानी में डूब गए।
कोडरमा : जयनगर थाना क्षेत्र के कोसमाडीह गांव में शनिवार की संध्या एक दर्दविदारक घटना सामने आई। गांव के पास स्थित खोंडा आहर में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में प्रियांशु कुमारी (9), पिता प्रदीप शर्मा; रोहित शर्मा (7), पिता मुकेश शर्मा; तथा संध्या कुमारी (9), पिता धर्मवीर यादव शामिल हैं। तीनों बच्चे कोसमाडीह निवासी थे।
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे लगभग तीन बजे घर से नहाने के लिए निकले थे। जब देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद पता चला कि बगल के खोंडा आहर में एक बच्चे का शव तैर रहा है।

