विधवा पेंशन को लेकर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा अपना निशाना

विधवा पेंशन अविलंब भुगतान करे हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा की एक योजना की कीमत पर दूसरी योजना को आगे बढ़ाना किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं है। सरकार को यह समझना होगा कि हमारी विधवा माताओं बहनों के जीवन में पेंशन की कितनी अहम भूमिका है

रांची: बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि हमारी विधवा माताओं बहनों की स्थिति आज बेहद दयनीय और चिंताजनक हो गई है, क्योंकि इस सरकार में उन्हें भारी संकट और उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

कहा कि विधवा पेंशन, जो उनके जीवन का एकमात्र सहारा है  पिछले 5-6 महीनों से बंद है। कहा महिलाओं का कहना है कि सरकार ने विधवा पेंशन फंड का पैसा "मंईया सम्मान योजना" के लिए ट्रांसफर कर दिया है, जिससे उनकी पेंशन रुक गई है।

विधवा पेंशन, हमारी माताओं बहनों के लिए सिर्फ एक राशि नहीं, बल्कि एक ऐसा सहारा है जो उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करती है। पेंशन के बंद होने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में समस्याएं बढ़ गई हैं। कई महिलाएं भोजन, दवाइयों और अन्य जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन इसके बाद भी हेमंत सरकार उनकी मजबूरी और दर्द को नज़रअंदाज करके उनकी स्थिति का मज़ाक बना रही है।

यह भी पढ़ें Koderma News: सीपीएस स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

बाबूलाल मरांडी ने कहा की एक योजना की कीमत पर दूसरी योजना को आगे बढ़ाना किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं है। सरकार को यह समझना होगा कि हमारी विधवा माताओं बहनों के जीवन में पेंशन की कितनी अहम भूमिका है, इसलिए मुख्यमंत्री  को तत्काल नींद से जागकर  विधवा पेंशन को बहाल करना चाहिए । माताओं बहनों की मजबूरी का मजाक बनाना बंद करें 

यह भी पढ़ें बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल