Lohardaga news: बाल मजदूरी, बाल विवाह और बाल शोषण को लेकर डीडीसी सख्त, दिए ये निर्देश

बोले, जागरूकता कार्यक्रम करें और ऐसे मामलों को चिन्हित करें

Lohardaga news: बाल मजदूरी, बाल विवाह और बाल शोषण को लेकर डीडीसी सख्त, दिए ये निर्देश
बैठक करते डीडीसी व अन्य.

संस्थागत देखरेख में रहने वाले बच्चों को परिवार में पुनर्वासित करने का काम किया जाए। स्पॉन्सरशिप से आच्छादित बालकों को चिन्हित कर अध्ययन किया जाए कि उन्हें प्राप्त हो रही प्रयोजन की राशि का सदुपयोग हो पा रहा है या नहीं। साथ ही एक समिति के गठन का निर्देश दिया गया जिसके माध्यम से संकटग्रस्त बच्चों का दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया आसान हो।

लोहरदगा: दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आज गुरुवार को बाल कल्याण समिति के कार्यों की त्रैमासिक समीक्षा और जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक जिला परिषद कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी लोहरदगा के जरिये निर्धारित प्रपत्र के अनुसार बाल कल्याण समिति लोहरदगा में लंबित मामलों की जानकारी दी गई।

उप विकास आयुक्त लोहरदगा के जरिये स्पॉन्सरशिप, अनाथ बच्चों इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई और निर्देश दिया गया कि प्रावधानों के अनुसार लंबित मामलों को जल्द निष्पादित किया जाए।

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के जरिये जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के संबंध में जानकारी दी गई कि यह बैठक जिले में बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान मे रखते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए आयोजित की गई है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की ओर से बताया गया कि संकटग्रस्त बालकों के लिए कार्य करने में अगर कोई कठिनाई हो रही हो तो इस बैठक के माध्यम से उसका समाधान किया जा सकता है।

बैठक में उप विकास आयुक्त के जरिये निर्देश दिया गया कि बाल कल्याण समिति के सदस्य और जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मियों की ओर से प्रोएक्टिव वर्क किया जाए‌। प्रखंड पंचायत में जाकर बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल शोषण के लिए जागरूकता कार्यक्रम करें और ऐसे मामलों को चिन्हित करें।

Read More.. RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ

संस्थागत देखरेख में रहने वाले बच्चों को परिवार में पुनर्वासित करने का काम किया जाए। स्पॉन्सरशिप से आच्छादित बालकों को चिन्हित कर अध्ययन किया जाए कि उन्हें प्राप्त हो रही प्रयोजन की राशि का सदुपयोग हो पा रहा है या नहीं। साथ ही एक समिति के गठन का निर्देश दिया गया जिसके माध्यम से संकटग्रस्त बच्चों का दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया आसान हो।

Read More.. झारखंड में बड़ा एक्शन: बोकारो में 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड, अभियुक्त से सांठगांठ का आरोप

बैठक में डालसा सचिव राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ शंभूनाथ चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा, नगर परिषद के मुख्य कार्य पदाधिकारी मुक्ति किड़ो, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मी इत्यादि मौजूद थे।

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement