Ranchi news: अमर बाउरी ने काँग्रेस पर कसा तंज, बोले बाबा साहब पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

संविधान की मूल भावनाओं के साथ कांग्रेस ने लगातार किया खिलवाड़: बाउरी

Ranchi news: अमर बाउरी ने काँग्रेस पर कसा तंज, बोले बाबा साहब पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं
आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता अमर बाउरी व अन्य.

सत्ता के लिए संविधान में 90 बार से अधिक संशोधन करने वाली कांग्रेस आज संविधान पर बोल रही। आपातकाल के माध्यम से लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की बात कर रही। इससे बड़ा झूठ मजाक कुछ नहीं हो सकता, कांग्रेस पार्टी बताए कि बाबा साहब द्वारा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370का विरोध करने के बाद भी पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसे लागू किया।

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं संविधान गौरव अभियान के प्रदेश संयोजक अमर कुमार बाउरी की अध्यक्षता में अभियान की प्रदेश एवं जिला टोली की बैठक संपन्न हुई।सभी सांगठनिक जिलों से अभियान से जुड़े जिला संयोजक एवं सह संयोजक शामिल हुए। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश के सह संयोजक राकेश भास्कर, नंद जी प्रसाद,अमरदीप यादव उपस्थित थे।

बैठक में आगामी कार्ययोजना ,सभी जिला,मंडल स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों,गोष्ठियों पर क्षेत्रीय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं संविधान गौरव अभियान के प्रदेश संयोजक अमर कुमार बाउरी  ने कहा आगामी 11से 25जनवरी तक भाजपा द्वारा देश भर में संविधान गौरव अभियान चलाया जाएगा। झारखंड में पार्टी का सदस्यता अभियान  कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की व्यस्तता को देखते हुए यहां यह अभियान 15 जनवरी से 25 जनवरी तक होगा।

उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर पर बोलने का नैतिक अधिकार खो दिया है। उन्होंने कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने बाबा साहब को चुनाव में हराने का प्रयास किया था। दलितों के प्रति कांग्रेस की सोच कैसी थी यह कांग्रेस पार्टी के इतिहास से पता चलता है। अपने परिवार के नेताओं केलिए बड़े बड़े स्मारक बनाने वाली कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर केलिए दिल्ली में दो गज जमीन भी उपलब्ध नहीं कराया।

उन्होंने आगे कहा कांग्रेस पार्टी को आज अंबेडकर जी की याद आ रही है।ये वही कांग्रेस है जिसने संसद में बाबा साहब के तैल चित्र तक नहीं लगाए, कांग्रेस पार्टी ने जीवित अवस्था में ही पंडित जवाहर लाल नेहरू,श्रीमती इंदिरा गांधी को भारत रत्न से सम्मानित किया। राजीव गांधी जी को भी भारत रत्न दिया गया लेकिन बाबा साहब को भारत रत्न से कांग्रेस पार्टी ने वंचित रखा, बाबा साहब को भाजपा समर्थित वीपी सिंह की की सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें Sahibganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ गरिमामय माहौल में मनाया गया

कहा कि अपने सत्ता के लिए संविधान में 90 बार से अधिक संशोधन करने वाली कांग्रेस आज संविधान पर बोल रही। आपातकाल के माध्यम से लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की बात कर रही। इससे बड़ा झूठ मजाक कुछ नहीं हो सकता, कांग्रेस पार्टी बताए कि बाबा साहब द्वारा जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370का विरोध करने के बाद भी पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसे लागू किया। धारा 370के कारण 70वर्षों तक  जम्मू कश्मीर के दलित,आदिवासी और पिछड़ा समाज आरक्षण के लाभ से वंचित रहा। आदिवासी दलित पिछड़ा विरोधी कांग्रेस आज इनके भलाई की बात करती है जो पूरी तरह हास्यास्पद है।

यह भी पढ़ें बोकारो में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, तीन घायल

बाउरी ने आगे कहा कि भाजपा संविधान गौरव अभियान के तहत हर जिलों,मंडलों में जनता को कांग्रेस पार्टी द्वारा बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को किए गए अपमान को बताएगी। साथ ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने कैसे बाबा साहब के नीतियों विचारों को सींचने का प्रयास किया है उसे बताएगी, मोदी सरकार ने बाबा साहब से जुड़े पांच स्थल जन्मस्थली,निर्वाण स्थली,शिक्षा,दीक्षा भूमि को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है

यह भी पढ़ें राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति