Delhi news: मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात

अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा: डॉ० इरफ़ान अंसारी

Delhi news: मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात
मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात (तस्वीर)

इरफ़ान अंसारी ने सिर्फ जामताड़ा ही नहीं बल्कि आम जनता की भलाई के लिए पूरे झारखण्ड में कार्य किया है। अब वो बतौर मंत्री पहले दिन से ही राज्य की जनता के हित के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य कर रहें हैं

दिल्ली: स्वास्थ एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री झारखण्ड सरकार डॉ० इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से आत्मीय भेंट की। दोनों के बीच यह मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली जिसमें झारखण्ड में कांग्रेस पार्टी के संगठन सशक्तिकरण एवं संबंधित मंत्रालय की योजनाओं से झारखण्ड की जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के विषय में चर्चा हुई।

खड़गे ने डॉ० इरफ़ान अंसारी की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि वो जामताड़ा से लगातार तीसरी बार विधायक बने क्योंकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जनसेवा को आत्मसात कर सदैव जनता की सेवा की है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के संगठन को भी मजबूत करने का काम किया है। इरफ़ान अंसारी ने सिर्फ जामताड़ा ही नहीं बल्कि आम जनता की भलाई के लिए पूरे झारखण्ड में कार्य किया है। अब वो बतौर मंत्री पहले दिन से ही राज्य की जनता के हित के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य कर रहें हैं जिससे मुझे काफी प्रसन्नता हुई है। मेरा आशीर्वाद डॉ० इरफ़ान अंसारी के साथ है। पार्टी को ऐसे ही मजबूत और प्रतिज्ञाबद्ध कार्यकर्ता की जरूरत है।

डॉ० इरफ़ान अंसारी ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय खड़गे के प्रोत्साहन और आशीर्वाद से मैं अभिभूत हूं। पार्टी ने मुझपर जो विश्वास दिखाया है उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सैयद नासिर हुसैन साहब, आईसीसी के सचिव प्रणव झा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी साहब, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन, झारखंड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंजूर अंसारी सहित नेता मौजूद  थे।

यह भी पढ़ें नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे.. प्रशांत किशोर की 3 महीने पुरानी भविष्यवाणी सच होती दिखी ?

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन