हेमंत सरकार ने भारी भरकम ट्रैफिक जुर्माना लगाकर कर रही जनता का शोषण: बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने यातायात व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है लेकिन जब तक सड़कों की दशा नहीं सुधरेगी, ट्रैफिक सिग्नल सही नहीं होंगे और लोगों को जागरूक नहीं किया जाएगा, तब तक सिर्फ जुर्माना वसूलने से समस्या हल नहीं होगी
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि राजधानी रांची की ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल जुर्माना वसूलने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है. मामूली गलतियों पर भी भारी-भरकम जुर्माना लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है, सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण जैसे अहम मुद्दों को नजरअंदाज कर सिर्फ जुर्माने की वसूली को प्राथमिकता दी जा रही है.

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
