Ranchi news: NUSRL के छात्रों ने जीता अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रल अवार्ड, 72 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया था हिस्सा 

विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है: प्रो. डॉ अशोक

Ranchi news: NUSRL के छात्रों ने जीता अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रल अवार्ड, 72 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया था हिस्सा 
इंतिसार असलम और जैनब उल कुबरा (फाइल फ़ोटो)

इंतिसार और जैनब के अपनी प्रतिभा के दम पर ना सिर्फ पहला स्थान हासिल किया बल्कि इस प्रतियोगिता की जीत में उन्हें 25 हजार का नकद पुरस्कार भी मिला। उनकी यह उपलब्धि कानूनी क्षेत्र में उनके समर्पण और कौशल को उजागर करती है, यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए अपनी कानूनी लेखन क्षमता को प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच है

रांची: राष्ट्रीय विधि अध्ययन और अनुसंधान विश्वविद्यालय,रांची के छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रल अवार्ड लेखन प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार जीता है। विश्वविद्लाय के दो छात्रों इंतिसार असलम (चतुर्थ वर्ष) और जैनब उल कुबरा (तृतीय वर्ष), ने 5वीं सुराना और सुराना-आरजीएनयूएल अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रल अवार्ड लेखन प्रतियोगिता,2024 में पहला पुरस्कार हासिल किया है। विश्वविद्लाय के लिए यह  शानदार उपलब्धि है क्योंकि इन दोनों ने भारत और विदेशों की कुछ प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान प्राप्त किया।

यह प्रतियोगिता, राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरजीएनयूएल), पंजाब के  वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र द्वारा, सुराना और सुराना इंटरनेशनल अटॉर्नी के सहयोग से आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य वैकल्पिक विवाद समाधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगियों को एक काल्पनिक कानूनी समस्या के आधार पर एक आर्बिट्रल अवार्ड तैयार करने के लिए कहा गया था। इस प्रतियोगिता में 72 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो बी.ए. एलएल.बी एलएलएम, पीएच.डी., एम.फिल. या अन्य विधि संबंधी पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए थी। 30 अक्टूबर 2024 तक प्रतियोगिता में शामिल होने का समय था और परिणाम जनवरी में घोषित किए गये। 

इंतिसार और जैनब के अपनी प्रतिभा के दम पर ना सिर्फ पहला स्थान हासिल किया बल्कि इस प्रतियोगिता की जीत में उन्हें 25 हजार का नकद पुरस्कार भी मिला। उनकी यह उपलब्धि कानूनी क्षेत्र में उनके समर्पण और कौशल को उजागर करती है, यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए अपनी कानूनी लेखन क्षमता को प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच है. इंतिसार असलम और जैनब को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ अशोक आर पाटिल ने बधाई दी. उन्होंने कहा, छात्रों की मेहनत का नतीजा है कि विश्वविद्लाय ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जीत हासिल की। उन्होंने विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है

यह भी पढ़ें Koderma News : नाली निर्माण में अनियमितता पर भड़के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News : प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में जलसहिया ने जल संरक्षण कार्यक्रमों पर की चर्चा Pakur News : प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में जलसहिया ने जल संरक्षण कार्यक्रमों पर की चर्चा
Sahebganj News : रसोई गैस की होम डिलीवरी ठप, बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर
सेल के सीएमडी पद के लिए 28 मार्च को इंटरव्यू, दिग्गज अधिकारियों के बीच कड़ा मुकाबला
Pakur News : गनपुरा में चैती काली पूजा की धूम, पंडाल और लाइटिंग से सज रहा पूरा गांव
Sahebganj News : संसद में गूंजा संथाल परगना का मुद्दा, सांसद विजय हांसदा ने रेलवे पर रखी विस्तृत मांगें
स्वास्थ्य जागरूकता के लिए बीएसएल आयोजित करेगा साइक्लोथॉन, जानें पूरी डिटेल
जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग
Hazaribagh News: ग्रामीण सड़कों की बदहाली पर विधायक रोशन लाल चौधरी सख्त, मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: जिला खनन टास्क फोर्स की टीम ने बालू लोड कर ढूलाई कर रहे दो ट्रेक्टर को किया जब्त
Pakur News: आयुष जांच शिविर में 202 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Palamu News: जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जल आकलन रिपोर्ट की डीसी ने की समीक्षा बैठक
Palamu News: पत्नी ने जहर देकर और गला घोंटकर की पति की हत्या