भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सदस्यता अभियान को लेकर की अहम बैठक, पार्टी को सशक्त बनाना लक्ष्य 

सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बूथ अध्यक्ष को भी सौपीं गई जिम्मेवारी

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सदस्यता अभियान को लेकर की अहम बैठक, पार्टी को सशक्त बनाना लक्ष्य 
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास एवं अन्य

किशुन कुमार दास ने कहा कि झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को सशक्त और मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है पार्टी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के निमित्त एक महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा गया है

रांची: प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने कहा कि झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को सशक्त और मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है पार्टी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के निमित्त एक महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा गया है ताकि पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा सहित भाजपा का संगठन सशक्त और मजबूत हो.

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश के सभी अधिकारियों, जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष को भी सदस्यता अभियान के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को घर-घर एवं गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान अत्यंत आवश्यक है. 

उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सदस्यता अभियान किया जा सकता है और पार्टी के सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को लेकर गंभीरता पूर्वक इन्हें जन-जन तक पहुंचने का कार्य करेंगे.
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान ने कहा कि सदस्यता अभियान का लक्ष्य है कि झारखंड के सभी अनुसूचित जाति बहुल 41 विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को सशक्त और मजबूत करना.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यालय प्रभारी जोगेन्द्र लाल ने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी को दायित्व के साथ निर्माण करना अति आवश्यक है. उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी को सशक्त करने में अपनी योगदान दें.

यह भी पढ़ें Chaibasa News: दो ट्रैकमैनों की सतर्कता से बड़ी रेल दुर्घटना टली

 

यह भी पढ़ें Koderma News : बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों की नवाचार चमका, डॉ. राखी राय ने दिया प्रेरक संदेश

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान
निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मतदाताओं से की अहम अपील
कोडरमा में ग्रिजली विद्यालय में बड़ा हादसा, स्टीम बॉयलर ब्लास्ट से पांच कर्मी घायल
कुरडेग ब्लॉक टीम ने ठेठईटांगर में जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया सफल एक्सपोजर विजिट
धनबाद में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, दो गंभीर
ट्रेनों की देरी से परेशान यात्रियों को लेकर मधु कोड़ा ने दक्षिण-पूर्व रेलवे जीएम से की मुलाकात
पूर्वी सिंहभूम में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर पलटने से चालक की मौत
रांची में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत
खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे