अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेने कर्नाटक रवाना हुए केशव महतो कमलेश
महात्मा गाँधी के शताब्दी समारोह में होंगे सम्मिलित
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए यह गौरव का पल है कि 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन हुए और आज हम सभी उनके शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे हैं जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा
रांची: आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बेलगाम(कर्नाटक)के लिए रवाना हुए वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए गए. रवाना होने के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए यह गौरव का पल है कि 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन हुए और आज हम सभी उनके शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे हैं जो एक ऐतिहासिक क्षण होगा गांधी जी ने जो सत्य अहिंसा का संदेश दिया है और आज देश में जिसप्रकार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जिस तरह नफ़रत फैलाया जा रहा है उससे हमे लड़ना हे और हमारी ताक़त गांधी का संदेश है.
प्रेस संबोधन में प्रदीप यादव ने कहा की देश तभी ताक़त हासिल कर सकता हे और ख़ुद विकसित कर सकता हे जब भारत के सभी समुदाय के लोग आपसी सद्भावना में रहे.