बोकारो: तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा, खोले गए आठ रेडियल फाटक

नदी किनारे नहीं जाने का अलर्ट जारी

बोकारो: तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ा, खोले गए आठ रेडियल फाटक
तेनुघाट डैम

सहायक अभियंता बांध प्रमंडल तेनुघाट के अभिषेक कुमार पाल ने बताया कि लगातार इसी तरह बारिश होता रहा तो डैम के और भी रेडियल गेट खोले जा सकते हैं. इससे पूर्व 2 अगस्त 2024 को तेनुघाट डैम के नौ फाटक खोले गये थे. उस समय डैम में पानी 862 फीट एकाएक बढ़ गया था.

बोकारो: झारखंड में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण बोकारो जिला अंतर्गत तेनुघाट डैम के जल स्तर में हो रही वृद्धि की वजह से डैम के आठ रेडियल फाटक को खोला गया. सीडब्लूसी पूर्वानुमान के कारण पहले से ही 6 रेडियल फाटक खुला हुआ था लेकिन तीन दिन में भारी बारिश होने के कारण विभाग ने दो रेडियल गेट और खोलने का निर्णय लिया और आज दो बजे दो रेडियल गेट खोल दिया गया. जिससे दामोदर नदी में उन्नीस हजार सात सौ क्यूसेक प्रति सेकंड पानी तेनुघाट डैम से छोड़ा जा रहा है. दामोदर नदी में पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण लोगों को नदी किनारे नहीं जाने का अलर्ट जारी किया गया है. 

सहायक अभियंता बांध प्रमंडल तेनुघाट के अभिषेक कुमार पाल ने बताया कि लगातार इसी तरह बारिश होता रहा तो डैम के और भी रेडियल गेट खोले जा सकते हैं. बताया गया कि वर्तमान 848.10 फीट पानी डैम में स्टोरेज कर रखा जाना है जबकि 855 फीट से अधिक स्टोरेज करने की छमता डैम के पास है. अभिषेक कुमार पाल ने बताया कि सीडब्लूसी के द्वारा पूर्वनुमान बताया गया है कि आज सुबह से लेकर कल सुबह तक 46 हजार हेक्टेर प्रति मीटर के हिसाब से पानी डैम में आने की संभावना है. उन्होंने बताया कि 2 अगस्त 2024 को तेनुघाट डैम के नौ फाटक खोले गये थे. उस समय डैम में पानी 862 फीट एकाएक बढ़ गया था. पिछले साल सितम्बर माह में भी इतना ही पानी था.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक