कोडरमा में प्रेरणा शाखा का कैंसर जाँच शिविर, सेवा कार्य से मिली मारवाड़ी युवा मंच को राष्ट्रीय पहचान: उदय सोनी
झारखंड के विभिन्न जिलों में कैंसर जांच शिविर
शिविर के माध्यम से कैंसर के प्रथम और द्वितीय चरण का पता लगाया जा सकता है, जो कि उपचार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कैंसर जांच के लिए इस मोबाइल वैन की शुरुआत एक सराहनीय कदम है, जिससे समाज में जागरूकता बढ़ रही है
कोडरमा: मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा एवं साकार टीएमटी के सहयोग द्वारा रॉयल सेलिब्रेशन में निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक लोगों की कैंसर सहित अन्य 12 प्रकार की जांच की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव उदय सोनी और डीवीसी केटीपीएस के मुख्य अभियंता दिलीप सिंह ने फीता काट कर किया। उद्घाटन के दौरान उदय सोनी ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सेवा कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय पहचान बना चुका है। पिछले कई वर्षों से मंच समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रेरणा शाखा की सराहना करते हुए कहा कि यह शाखा स्वास्थ्य जांच शिविर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पौधारोपण, गौ सेवा, अमृत धारा, और कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चला रही है। इन कार्यों से प्रेरणा शाखा ने समाज सेवा में एक नई मिसाल कायम की है।
वहीं मुख्य अतिथि दिलीप सिंह ने कैंसर जांच शिविर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस शिविर के माध्यम से कैंसर के प्रथम और द्वितीय चरण का पता लगाया जा सकता है, जो कि उपचार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा कैंसर जांच के लिए इस मोबाइल वैन की शुरुआत एक सराहनीय कदम है, जिससे समाज में जागरूकता बढ़ रही है। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत वर्णनवाल, और ग्रिजली विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए सही खानपान और समय पर जांच आवश्यक है। इस प्रकार के शिविर समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ प्रारंभिक चरण में कैंसर के निदान में मदद करते हैं।

झारखंड के विभिन्न जिलों में कैंसर जांच शिविर

प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्डा, सचिव शीतल पोद्दार, कार्यक्रम की परियोजना निर्देशक कृतिका मोदी और उषा शर्मा ने इस आयोजन की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच अपने नाम से नहीं, बल्कि अपने कार्यों से पहचाना जाता है। शिविर में आए स्थानीय लोगों ने इस पहल की बहुत सराहना करते हुए कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की यह पहल लोगो के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस तरह के शिविर न केवल स्वास्थ्य जांच के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इससे लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है।
इस मौके पर रेडियोग्राफर लता राधवा, लैब टेक्निसियन सचिन कुमार के अलावा दूरनतो कुमार, देवी प्रसाद पाण्डेय सहित हैप्पी क्लब फॅमिली अध्यक्ष संजय शर्मा,चेतन शर्मा, रितेश दुग्गड़, प्रेरणा शाखा उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, शालू चौधरी,प्रिया अग्रवाल, स्वेता गुटगुटिया, प्रीति गुटगुटिया, रश्मि गुटगुटिया, निशा केडिया, रश्मि केडिया, दीपा गुप्ता, अनिता अग्रवाल, आकृति चौधरी, चंद्रशेखर जोशी, मीणा हिसारिया सहित आदि उपस्थित थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

