कोडरमा: बारिश से कच्चे मकान का दीवार गिरा, घर-गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट

परिवार को रहने का घर नहीं बचा, खाने के भी पड़े लाले

कोडरमा: बारिश से कच्चे मकान का दीवार गिरा, घर-गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट
दीवार में पड़ी दरार.

गरीब परिवार के सामने संकट की स्थिति पैदा हो गई है. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

कोडरमा: बारिश के चलते कच्चे मकान में सीलन आने से मरकच्चो प्रखंड के नावाडीह 1 पंचायत स्थित गरगडीहा गांव निवासी चिंता देवी, पति-कैलाश यादव का कच्चा मकान का एक हिस्सा धराशायी हो गया साथ ही दीवार में दरार भी हो गया, जिससे घर-गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया. गरीब परिवार के सामने संकट की स्थिति पैदा हो गई है. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. चिंता देवी का परिवार नित्य दिन की भांति खाना खाने के बाद घर में सोया हुआ था. इसी दौरान मंगलवार देर रात अचानक कच्चा मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया व दीवार में दरार आ गया. इसी कमरे में सामग्री व खाद्य पदार्थ व घर-गृहस्थी का सामान रखा हुआ था. मकान गिरने से सारा सामान नष्ट हो गया. यह संयोग ही था कि परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए थे. वरना बड़ी वारदात से इनकार नहीं किया जा सकता था. मकान गिरने से घर का सामान दबकर नष्ट हो गया है. 

पिछले दिनों हुई बारिश से गरीबों के लिए आफत बन गई थी. चिंता देवी का मकान कच्चा था. बारिश के चलते उनके कच्चे मकान में नमी आ गई थी. मकान के गिरने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का घर का सामान भी दीवारों के नीचे दबकर नष्ट हो गया है. पीड़ित परिवार चिंता देवी ने बताया कि उनके रहने के लिए कच्चा मकान ही था. अब वह भी गिरकर नष्ट हो गया है. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि उन्हें अबुआ आवास योजना के तहत आवास दिलाया जाए ताकि वह अपना घर बनवाकर उसमें निवास कर सकें. वहीं प्रखंड के पंचायत पुरनानगर के ग्राम धोबियाडीह में लगातार बारिश होने से सुदामा देवी तथा रुकमणी देवी का घर भी भरभरा कर गिर गया. हालाकि उस वक्त घर के अन्य लोग सुबह के समय घर के बाहर मौजूद थे. सभी काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे. उसी दौरान उनका मकान बारिश के कारण भरभरा कर गिर गया. जैसे ही मकान गिरा, मकान में रहने वाले सभी लोग बुरी तरह घबरा गए. मकान के गिरने के कारण घर के अंदर रखा घर गृहस्थी का सभी सामान दब गया और बर्बाद हो गया.

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें