Koderma News: कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
प्रधान जिला जज ने मध्यस्थों को मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक मामलो को निष्पादित करने के टिप्स देते हुए कहा कि सभी मध्यस्थ पूरी ईमानदारी के साथ दोनों पक्षकारो के बीच समन्वय स्थापित करते हुए मध्यस्थता का कार्य करे ताकि मामलो का त्वरित निष्पादन किया जा सके l
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में मध्यस्थता कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित करने एवं मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक मामलो के निष्पादन के सम्बन्ध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा में स्थापित मध्यस्थता केंद्र में कार्यरत सभी मध्यस्थों की एक बैठक सह कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम आज शनिवार को व्यवहार न्यायालय कोडरमा स्थित जिला न्याय सदन के सभागार में संपन्न हुई l
बैठक की अध्यक्षता कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी ने की l बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधान जिला जज बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से होने वाले वादों के निष्पादन में दोनों पक्ष संतुष्ट होते हैं इसलिए विभिन्न न्यायालयों से रेफर होकर आने वाले वादों में अधिक से अधिक वादों को सफल मध्यस्थता के माध्यम से निष्पादित करने में अपनी अहम् भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि न्यायालय से मुकदमों का बोझ काम हो सके l

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
