Koderma news: आंगनबाड़ी एवं फार्म में चोरी के समान के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की गई पानी का मोटर एवं आंगनबाड़ी के रसोई के सामान बरामद की गई

Koderma news: आंगनबाड़ी एवं फार्म में चोरी के समान के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
तीन अभियुक्त गिरफ्तार (तस्वीर)

कोडरमा: जयनगर थाना अंतर्गत गोसुदेवल फार्म एवं ग्राम गोपालडीह हरिजन टोला से अज्ञात चोरों के द्वारा रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। वादी सुनीता देवी पति अशोक कुमार रजक ग्राम गोपालडीह एवं राजू मोदी पिता स्वर्गीय गिरधारी मोदी ग्राम गोदखर के द्वारा जयनगर थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर क्रमशः जयनगर थाना कांड संख्या 56/25 एवं 57/25 दर्ज कर कांड अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

चोरी किए गए सामान की बरामदगी अज्ञात अपराधकर्मी की गिरफ्तारी एवं कांड उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर तीन अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी की गई पानी का मोटर एवं आंगनबाड़ी के रसोई के सामान बरामद की गई। इस संबंध में जयनगर थाना के द्वारा विधिवत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त सुरेंद्र नोनिया पिता महेंद्र नोनिया उम्र 22 वर्ष, चंदन पंडित पिता मुंशी पंडित उम्र 20 वर्ष, मिथुन पंडित पिता राजू पंडित उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर कोडरमा जेल भेज दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई